Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

2027 के चुनावी रण का शंखनाद,संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता–अनिल बलूनी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को पौड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर नया उत्साह भर दिया। प्रवेश पूजन के उपरांत पहली बार जिला कार्यालय पहुंचे सांसद बलूनी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने कार्यालय भवन के विभिन्न कक्षों,सभागार,बैठक व्यवस्थाओं और दूर-दराज से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए बनाई गई सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने भवन को आधुनिक संसाधनों से युक्त बताते हुए कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं बल्कि भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का केंद्र बनेगा। सांसद बलूनी ने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए कार्यालय में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने विशाल सभागार और आवासीय सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और जिले स्तर की बड़ी बैठकों का संचालन सुगमता से हो सकेगा। इस दौरान सांसद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में सांसद अनिल बलूनी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर तक मजबूती के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। सांसद ने जिला कार्यालय भवन के निर्माण में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और सहयोग से ही संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी,पूर्व विधायक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम,पूर्व विधायक मुकेश कोहली,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैतुरा,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महिपाल नेगी,क्रांति किशोर नेगी,सीमा भंडारी,जगमोहन नेगी,महेंद्र राणा सहित कई जिला पंचायत सदस्य,ब्लॉक प्रमुख,पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित

Check Also
Close