Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मसूरी में कांग्रेस का प्रदर्शनभाजपा सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने केंद्र पर साधा निशाना मसूरी में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि आम जनता को राहत देने के लिए महंगाई और बेरोजगारी पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई की मार से परेशान है, जबकि केंद्र सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं और युवा भविष्य को लेकर चिंतित हैं।वहीं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण देश कई आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगों के बंद होने और कंपनियों के दूसरे देशों में जाने से बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में किए गए कई वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। इस मौके पर अनुज गुप्ता, जसबीर कौर, जगपाल गुसाई, सौरभ सोनकर, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, तेजपाल रौथाण, वसीम खान, नागेन्द्र उनियाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also
Close