Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

नो व्हीकल डे पर न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,पैदल पहुंचकर किया जागरुक


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ईंधन बचत और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु सोमवार को सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नो व्हीकल डे मनाते हुए अपने-अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शहजाद ए.वाहिद,सिविल जज सीनियर डिवीजन नाजिश कलीम,सिविल जज सीडी अमित भट्ट,ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अकमल एवं रिजवान अंसारी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन को वाहन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही लोगों को अधिक पैदल चलने,सार्वजनिक परिवहन अपनाने और ईंधन की बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। सिविल जज नाजिश कलीम ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास,जैसे कम दूरी के लिए पैदल चलना और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना,पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने आमजन से स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य के लिए ऐसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराड़ा,असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार,रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत,बार एसोसिएशन एवं पैनल अधिवक्ताओं सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also
Close