Wednesday 20/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
माता जी की आँखों से दुनिया देखेंगे दो लोग। जाते जाते किया महादान।शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवालेरुद्रपुर । नगर के अनेक थोक व रिटेल दवा विक्रेताओं ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स द्वारा ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट के नाम पर नकली दवाइयों का कारोबार करने के विरोध में किए जा रहे आंदोलन का जहां समर्थन किया है तो वहीँ उन्होंने जनहित में देशव्यापी दुकानें बंद करने के प्रस्ताव पर असहमति व्यक्त करते हुए मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में अनेक दवा विक्रेताओं ने उपजिलाधिकारी व औषधि निरीक्षक रुद्रपुर को ज्ञापन सौंपकर उनसे दवा वितरण कार्य को बाधा रहित बनाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि वह रुद्रपुर के दवा विक्रेता हैं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं। किन्तु व्यापक जनहित व भौगोलिक विशेष परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए वह अपनी दुकानें बंद नहीं करना चाहते हैं। वह संगठन की उक्त मांगों की पूर्ति हेतु दिनांक 20 मई को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे, जिससे कि हमारी मांग सरकार तक पहुंचे, परन्तु दवाओं के अभाव में किसी भी मरीज को कोई असुविधा या जनहानि न हो। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कुछ विरोधाभाषी जबरन उनकी दुकानों को बंद कराने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे उनके कार्य में बाधा तथा आम जनमानस को असुविधा होने की संभावना है। अतः उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही कर दवा विक्रेताओं के हितों एवं आम जनता की सुविधा की रक्षा करने की जाए, जिससे कि वह सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कर सकें। ज्ञापन देने वालों में हरीश मुंजाल, राजकुमार हुड़िया, सुमित खुराना, संजीव कुमार, रुशील अरोड़ा, चेतन कुमार, अमित छाबड़, सुशान्त रंग, राणा प्रताप, महेंद्र सिंह, अशोक, मुनिराज, राजेश कुमार, कुलदीप कुमार, शैलेन्द्र गंगवार, छत्रपाल सैनी, अजय राजपूत आदि शामिल थे।केदारनाथ यात्रा में महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालु बनीं मानवता की मिसाल,बेस अस्पताल को सौंपे ऑक्सीजन कैनजनता मिलन में जिलाधिकारी का सख्त संदेश-जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहींपर्यटन मंत्री महाराज ने बद्री-केदार धाम में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में सुख,समृद्धि की कामना कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजाबाल सुरक्षा और जागरूकता की ओर बड़ा कदम-जीआईसी कपरोली में 190 विद्यार्थियों को दिए गए अधिकार और सुरक्षा के मंत्रनो व्हीकल डे पर न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,पैदल पहुंचकर किया जागरुकविशेष पुनरीक्षण और जनगणना कार्यों में पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं–डीएम स्वाति भदौरिया
राज्य

पर्यटन मंत्री महाराज ने बद्री-केदार धाम में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में सुख,समृद्धि की कामना कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


रूद्रप्रयाग/चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के पर्यटन,धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन,पूजा एवं अर्चना कर देश-प्रदेश की समृद्धि और विश्व को वैश्विक संकट से मुक्त की कामना की और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रदेश के पर्यटन,धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को श्री केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम पहुंच कर मंदिरों में दर्शन के दौरान देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि,खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने विश्व को वर्तमान वैश्विक संकटों से निजात दिलाने और मानवता में शांति व सद्भाव स्थापित करने की भी कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। उन्होंने चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष पूजा की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा इस वर्ष भी रिकॉर्ड स्तर पर चल रही है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक शक्ति पूरे विश्व को सकारात्मक ऊर्जा देती है। सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का उनके द्वारा अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से 10 करोड़ की धनराशि का दुर्घटना बीमा करवाया गया है। बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चैक सेवाकर सहित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक धाम का दुर्घटना बीमा 2.50 करोड निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि बीमा पॉलिसी के अनुसार मंदिर परिसर में भगदड़,ईश्वरीय जोखिम और आतंकवाद जोखिम पर प्रभावित प्रत्येक श्रृद्धालु को एक लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि श्रृद्धालु यात्रा में आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तैयारी करें। कहा कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में पहचान पत्र और यात्रा अनुमति साथ रखें। यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन और दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए आपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनायें। इस मौके पर उनकी पुत्रवधू आराध्या रावत एवं मोहिना रावत भी मौजूद रहीं।

Check Also
Close