Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

मसूरी कंक्रीट के जंगल में हो रही तब्दील, नियोजित विकास पर उठे सवालभाजपा नेता रविंद्र ने कहा- केयरिंग कैपेसिटी की अनदेखी से बढ़ रहा दबाव, 2027 में मसूरी से टिकट का भी जताया दावा भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र जुगराण ने पत्रकार वार्ता कर मसूरी में हो रहे विकास कार्यों और बढ़ते अनियोजित निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी मसूरी धीरे-धीरे कंक्रीट के जंगल में तब्दील होती जा रही है, जबकि शहर की केयरिंग कैपेसिटी को लेकर कई बार विशेषज्ञों और संबंधित एजेंसियों द्वारा चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद न तो विभागीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और न ही आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जा रहा है।द उन्होंने कहा कि मसूरी पर लगातार बढ़ते दबाव को कम करने के लिए आसपास के क्षेत्रों को “स्मॉल मसूरी” के रूप में विकसित किया जा सकता है, लेकिन संबंधित विभाग इस दिशा में गंभीरता से कार्य नहीं कर रहे हैं। इसका परिणाम यह हो रहा है कि शहर में आए दिन जाम, पार्किंग संकट और अवैध निर्माण जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। रविंद्र ने कहा कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का गठन शहर के नियोजित विकास के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन आज स्थिति यह है कि नियोजित विकास की जगह “अनियोजित विकास” तेजी से बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से अधिकारियों की लापरवाही और इच्छाशक्ति की कमी के कारण मसूरी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हुआ है।उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 के बाद से शहर के सुनियोजित विकास को लेकर अपेक्षित स्तर पर काम नहीं हुआ। पहाड़ों पर लगातार बढ़ रहे निर्माण कार्यों ने पर्यावरणीय संतुलन पर भी असर डाला है। उन्होंने कहा कि मसूरी की भौगोलिक स्थिति बेहद संवेदनशील है और यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मसूरी और आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी की सराहना करते हुए कहा कि वे कई योजनाओं के माध्यम से मसूरी के विकास को गति देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है, लेकिन कुछ अधिकारियों की कार्यशैली के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यदि योजनाओं को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए तो मसूरी को एक बेहतर और व्यवस्थित पर्यटन नगर बनाया जा सकता है।पत्रकारों द्वारा 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रविंद्र ने कहा कि वह मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं और जनता के बीच उनकी साफ एवं ईमानदार छवि है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व उनकी सक्रियता और जनसेवा को देखते हुए उन्हें अवसर देगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें टिकट मिलता है तो वह मसूरी के समुचित और पारदर्शी विकास के लिए कार्य करेंगे तथा वर्षों से चली आ रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को भी उजागर करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देती तब भी वह भाजपा के साथ मजबूती से जुड़े रहेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे। रविंद्र ने कहा कि मसूरी विधानसभा उनके लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और उनका लक्ष्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करना है, ताकि पर्यटन नगरी का प्राकृतिक स्वरूप और पहचान सुरक्षित रह सके। इस मौके पर सुनील रतूडी, नरेन्द्र पडियार, डा.दीपक जोशी, अनिल गोदियाल, गंभीर पंवार, अरविंद गुसाई, अनिल पेटवाल, विजय रमोला मौजूद थे।

Check Also
Close