राज्य
काशीपुर में आजाद समाज पार्टी का बहुजन जोड़ो अभियान तेज, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यताआजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में जनपद काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला अल्ली खां चौक में “बहुजन जोड़ो अभियान” के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर मुस्लिम-दलित वोट बैंक को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अभी से गति देते हुए बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा, ताकि पार्टी का प्रत्याशी विधानसभा पहुंच सके।प्रदेश सचिव गंगा सिंह एवं जिला अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन लगातार पार्टी कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। वहीं कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष इकबाल अहमद ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोग एकजुट होकर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लें।जिला प्रभारी समर खान ने कांग्रेस पर मुस्लिम समाज के केवल वोट लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी उनके हितों के साथ खड़ी नजर नहीं आती। महानगर अध्यक्ष डॉ. एम. ए. राहुल ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा की ओर अग्रसर करना समय की आवश्यकता है।युवा जिला अध्यक्ष रवि राज, विधानसभा अध्यक्ष गदरपुर टोनी पठान सहित अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा और संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान आरिफ मंसूरी, नवेद आलम, सुभाष कुमार, सोनू कुमार, राजीव, तनवीर खान, सलीम, तौफीक, शमीम सहित अनेक लोगों ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के अंत में सभी नव-निर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को तन-मन से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

