Friday 22/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
रक्तदान से बचाई महिला की जान धरा सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट की पहल पर मिलिंद छाबड़ा ने किया आपातकालीन में एसडीपी डोनेटजेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में पूर्व छात्रों का भावपूर्ण आगमनग्राम लोका में नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम“किच्छा की जनता को जाम से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता — अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होना बड़ी उपलब्धि”— बेहड़काशीपुर में आजाद समाज पार्टी का बहुजन जोड़ो अभियान तेज, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यताआजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में जनपद काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला अल्ली खां चौक में “बहुजन जोड़ो अभियान” के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर मुस्लिम-दलित वोट बैंक को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अभी से गति देते हुए बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा, ताकि पार्टी का प्रत्याशी विधानसभा पहुंच सके।प्रदेश सचिव गंगा सिंह एवं जिला अध्यक्ष शाहनवाज हुसैन लगातार पार्टी कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। वहीं कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष इकबाल अहमद ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोग एकजुट होकर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लें।जिला प्रभारी समर खान ने कांग्रेस पर मुस्लिम समाज के केवल वोट लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी उनके हितों के साथ खड़ी नजर नहीं आती। महानगर अध्यक्ष डॉ. एम. ए. राहुल ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा की ओर अग्रसर करना समय की आवश्यकता है।युवा जिला अध्यक्ष रवि राज, विधानसभा अध्यक्ष गदरपुर टोनी पठान सहित अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा और संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान आरिफ मंसूरी, नवेद आलम, सुभाष कुमार, सोनू कुमार, राजीव, तनवीर खान, सलीम, तौफीक, शमीम सहित अनेक लोगों ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के अंत में सभी नव-निर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को तन-मन से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, समय पर एंबुलेंस न मिलने पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल शक्तिफार्म। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को समय पर एंबुलेंस और उचित उपचार व्यवस्था नहीं मिल सकी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के प्रति लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।जानकारी के अनुसार, सितारगंज के गुरुनानक नगरी गोठा निवासी 24 वर्षीय मंजीत सिंह उर्फ बिट्टू सोमवार रात अपनी पत्नी सुखविंदर कौर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सिरसा-शक्तिफार्म मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से शक्तिफार्म स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सुखविंदर कौर को छोटी एंबुलेंस के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय सितारगंज भेज दिया गया, लेकिन मंजीत सिंह की हालत गंभीर होने के बावजूद उन्हें समय पर हायर सेंटर रेफर नहीं किया जा सका।बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र की 108 एंबुलेंस खराब थी। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि एंबुलेंस में तेल नहीं था, जिसके कारण युवक को तत्काल नहीं भेजा जा सका। दूसरी एंबुलेंस मंगाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके पहुंचने में 30 से 40 मिनट का समय बताया गया। इस दौरान युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा।आखिरकार परिजन मंजीत सिंह को निजी वाहन से सितारगंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। साथ ही यह सवाल भी उठ रहे हैं कि यदि एंबुलेंस लंबे समय से खराब थी तो उसे दुरुस्त कराने के लिए विभाग ने समय रहते कदम क्यों नहीं उठाए।मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने और जनाक्रोश बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। उपजिला चिकित्सालय सितारगंज के प्रभारी डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने शक्तिफार्म स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली।पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच समिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीपी सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कनक बनौथा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दर्शन सिंह को शामिल किया गया है। एंबुलेंस से जुड़े कर्मचारियों को भी तलब किया गया है।हालांकि, घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या हर मौत के बाद केवल जांच समिति गठित कर देना ही जिम्मेदारी पूरी करना है, या फिर जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा और संस्कार पर दिया जोरएसएसपी अजय गणपति ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठकरुद्रपुर स्थित पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना और शाखा प्रभारियों सहित पुलिस कर्मियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक और सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की विभागीय व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान के निर्देश दिए।बैठक में सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों को दर्ज अपराधों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा विवेचकों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने के लिए पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।एसएसपी ने बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने तथा साइबर ठगी से बचाव के लिए स्कूल कॉलेज और आम जनता के बीच जागरूकता गोष्ठियां आयोजित करने को कहा गया।बैठक में हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी रखने सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और अवैध मादक पदार्थों तथा अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।एसएसपी ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा। ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन लगाम के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक तलाश कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट गैंगस्टर एक्ट और पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने तथा हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।सचिव आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनोद कुमार सुमन ने खटीमा पहुंचकर नेपाल सीमा पर मेलाघाट में जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हेतु स्थलीय निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि जहाँ पर अति आवश्यक है वहां पर शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिया जाय। उन्होंने किसी जगह भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य करने हो तो उसका स्टीमेट बनकर भेजे ताकि बजट उपलब्ध होते ही बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने हेतु जनपद को बजट भेजा जा सके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर जानकारियां भी ली। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जा रहे है उसे वर्षाकाल से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाए तथा कहीं पर भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हो तो उसका पहले से ही प्लान बनाकर रखा जाए। बैठक में अपर जिला अधिकारी कोस्तुभ मिश्र व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी से एस एस बी चौकी तथा मेलाघाट सिसैया के बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराया जाना आवश्यक है तथा मोहम्मदपुर भुड़िया को देवहा नदी के कटाव से बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने है। जिसपर श्री सुमन ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के जो छोटे छोटे कार्य है उसे प्राथमिकता से कराए ताकि अधिक से अधिक लोगों की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल प्रारंभ होने वाला है, इसलिए आपदा के दृष्टिगत अपनी पूरी तैयारी रखे।
राज्य

“किच्छा की जनता को जाम से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता — अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होना बड़ी उपलब्धि”— बेहड़

किच्छा नगर में रेलवे फाटक पर वर्षों से लगने वाले भीषण जाम और आमजन को हो रही भारी परेशानियों को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 04 जून 2025 को विधायक बेहड़ ने स्वयं पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र का निरीक्षण कर अंडरपास निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया था तथा को जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को विस्तृत पत्र भेजकर किच्छा रेलवे फाटक क्षेत्र में अंडरपास निर्माण की मांग उठाई थी। अब इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बड़ी प्रगति सामने आई है। उपजिलाधिकारी किच्छा द्वारा दिनांक15-5-2026 को पत्रांक संख्या 152 के तहत भेजे गए पत्र में अवगत कराया गया है कि दिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी नितिन भदौरिया की अध्यक्षता में रेलवे विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें किच्छा में अंडरपास निर्माण को लेकर आवश्यक कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया। बैठक में रेलवे विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अंडरपास निर्माण हेतु जिलाधिकारी कार्यालय से अनुमति प्राप्त हो चुकी है तथा वर्तमान में ड्राइंग एवं एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। बेहड़ ने कहा कि किच्छा रेलवे फाटक के कारण शहर की जनता, व्यापारियों, विद्यार्थियों, किसानों और राहगीरों को वर्षों से भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फाटक बंद होने पर शहर में लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं तथा दिनभर में लगभग 15 ट्रेने रेलवे लाइन से होकर गुजरती हैं. किच्छा नगर पालिका क्षेत्र में कुल 20 वार्ड है यह वार्ड रेलवे के दोनों तरफ बनें हुए हैं. लगभग 40 वर्षों पूर्व से किच्छा का साप्ताहिक हाट बाजार भी प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को फाटक के पूरब में ही लगता है जिसमें हजारों की तादात में लोगो को क्रासिंग पार करके पूरब की तरफ जाना पड़ता है इन दोनों ही दिन में पूरे शहर में जाम की स्थिति अनियंत्रित रहती है। किच्छा नगर पालिका द्वारा भी फाटक के पूरब की तरफ ही 6 एकड़ भूमि में ट्रचिंग ग्राउंड तथा गौशाला प्रस्तावित है तथा पालिका ‌द्वारा भूमि खरीद ली गयी है गौर पालिका प्रशासन को पूरब के वार्डो का कूड़ा एकत्रित करने गाड़ियाँ भेजने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है गाडियाँ अक्सर जाम में फंस जाती है। उन्होंने कहा कि किच्छा की जनता को जाम से स्थायी राहत दिलाने और शहर के सुनियोजित विकास के लिए अंडरपास निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा और जनता की इस बहुप्रतीक्षित मांग को जल्द धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक बेहड़ ने प्रशासन एवं रेलवे विभाग द्वारा प्रक्रिया को आगे बढ़ाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह किच्छा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका लाभ आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

Check Also
Close