Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

ग्राम लोका में नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम

सितारगंज के निकट ग्राम लोका में जहरीली शराब और नशे के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। क्षेत्र के पूर्व विधायक नारायण पाल गांव पहुंचे जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से जहरीली शराब का कारोबार चल रहा है। लोगों ने बताया कि कच्ची-पक्की शराब में इंजेक्शन, दवाइयां और कैप्सूल मिलाकर नशा तैयार किया जा रहा है। इतना ही नहीं, यदि कोई इसका विरोध करता है तो उसे जान से मारने तक की धमकी दी जाती है और तो और इस ग्राम के अलावा गोठा वीरेंद्र नगर बलुआ टोला गुरु नानक नगरी लगभग सभी गांव में दो चार दो चार लोग शराब बेच ही रहे हैं इस दौरान पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि उन्हें मामले की गंभीर जानकारी मिली है और वह स्थानीय पुलिस प्रशासन से बातचीत कर जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी और जहरीली शराब बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा पूर्व विधायक ने कहा कि नशा हमारे युवाओं और परिवारों को बर्बाद कर रहा है। क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को बंद करवाने का काम किया जाएगा वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जहरीली शराब की वजह से उनके परिवारों के कुछ लोगों की मौत तक हो चुकी है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि नारायण पाल इस मुद्दे को मजबूती से उठाकर गांव को नशामुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे इस अवसर पर मौजूद कांग्रेस नेता रणजीत सिंह ने भी नशा कारोबारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग जहरीला नशा बेचकर परिवार उजाड़ रहे हैं, उन्हें एक दिन इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों की बददुआएं ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगी इस मौके पर बब्बू भाई आकाश रणजीत सिंह बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also
Close