Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

फिक्की फ्लो उत्तराखंड द्वारा “सेहत और सुरक्षा” स्वास्थ्य जांच एवं वेलनेस स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन

23 मई 2026, देहरादून : FICCI FLO Uttarakhand द्वारा चेयरपर्सन Tripti Behl के नेतृत्व में देहरादून स्थित Krishna Medical Centre में “सेहत और सुरक्षा” स्वास्थ्य जांच एवं वेलनेस स्क्रीनिंग कैंप का सफल आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

यह स्वास्थ्य शिविर Amritsar Eye Clinic & Lasik Laser Centre एवं Krishna Medical Centre के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

शिविर में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकृति पोखरियाल, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धांत खन्ना तथा डेंटिस्ट डॉ. गिगल रस्तोगी प्रमुख रूप से शामिल रहे। कैंप में व्यापक नेत्र जांच, गैस्ट्रो जांच, डायबिटीज स्क्रीनिंग, हाई ब्लड प्रेशर जांच, फाइब्रोस्कैन (लिवर एवं गॉलब्लैडर) अल्ट्रासाउंड जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा दंत एवं मौखिक स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गिगल रस्तोगी, लीड – हेल्थ, वेलनेस एवं लाइफ स्किल्स, FICCI FLO Uttarakhand द्वारा की गई। इस अवसर पर Dr. Geeta Khanna सहित फिक्की फ्लो उत्तराखंड की कई सदस्याएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चेयरपर्सन Tripti Behl ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं वेलनेस कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना फिक्की फ्लो उत्तराखंड का प्रमुख उद्देश्य है।

Check Also
Close