Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

आत्मरक्षा और संस्कार से सशक्त बनें बेटियांः विकास शर्मा

  • महापौर ने आर्य चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

रूद्रपुर। शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय आर्य चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर विकास शर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा से जुड़े विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन भी किया, जिसकी महापौर ने सराहना की।

अपने संबोधन में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर केवल आत्मरक्षा तक सीमित नहीं होते, बल्कि युवाओं के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियों को आत्मनिर्भर और मानसिक रूप से मजबूत बनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे हर परिस्थिति का साहसपूर्वक सामना कर सकें।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इस शिविर में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसी तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भी बहनों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यह पहला स्कूल है जो छात्राओं को इस प्रकार का व्यापक प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है, जो निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है।

महापौर ने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर ईश्वर ने असीम संभावनाएं दी हैं। जरूरत केवल उन्हें पहचानने और सही दिशा में आगे बढ़ने की है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ईश्वर, संस्कार और सकारात्मक सोच से जुड़ा रहता है, वह जीवन में सुरक्षित भी रहता है और निरंतर प्रगति भी करता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ उसके लिए जुट जाना चाहिए। माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना जीवन की सबसे बड़ी सीख है। साफ मन और अच्छे विचारों के साथ आगे बढ़ने वाले लोगों का प्रकृति भी साथ देती है और उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करती है।

महापौर विकास शर्मा ने छात्राओं को सोशल मीडिया के प्रति सतर्क रहने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी पहचान छिपाकर युवतियों और बच्चियों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं तथा बाद में उन्हें ब्लैकमेल करने जैसी घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाओं में आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

महापौर ने छात्राओं से अपील की कि यदि किसी के साथ कोई गलत घटना होती है या कोई संदिग्ध व्यक्ति परेशान करता है, तो तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा परिवारजनों को इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि अनजान लोगों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए और सोशल मीडिया का उपयोग केवल सही और सकारात्मक कार्यों के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित वातावरण देने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है तथा नगर निगम भी इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा।

देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए महापौर ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और युवाओं के लिए नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले नौकरियों में भ्रष्टाचार और घोटालों की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर मिल रहे हैं। धामी सरकार द्वारा पारदर्शिता के साथ हजारों नौकरियां दी गई हैं तथा नकल विरोधी कानून बनाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने आत्मरक्षा के विभिन्न अभ्यासों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं के आत्मविश्वास और अनुशासन की प्रशंसा की।

इस अवसर पर पृथ्वी राज आर्य, कैलाश गर्ग, राजेन्द्र चांदना, धीरेन्द्र आर्य, विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा चौधरी, प्रशिक्षक राजकुमार, अभिलाषा आर्य, गीतांजलि, शगुन, यामिनी, मीनू, रीतिका, मीनाक्षी, प्रिया, दीपिका वैरागी, जानवी सहित विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Check Also
Close