Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

राजनीति में पक्ष-विपक्ष का सौहार्दपूर्ण सामंजस्य ही विकास का आधार है – कोश्यारी*

155 बार रक्तदान हेतु डॉ. अनिल वर्मा को “आवाम इण्डिया रक्तदाता सम्मान” जबरदस्त पारस्परिक राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के बावजूद एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक तथा स्नेहपूर्ण व्यवहार का बेमिसाल नज़ारा देखने को मिला पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म सीरीज के "उत्तराखंडियत की ओर " के प्रथम एपिसोड में l सहारनपुर रोड स्थित होटल वायसराय इन में आवाम इण्डिया फ़िल्म सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर व साप्ताहिक पत्र के संपादक जनाब वासी ज़ैदी द्वारा पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन यात्रा पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का लोकार्पण महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्य मंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, संत हरि बोल चैतन्य महाराज, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र नेगी आदि ने संयुक्त रूप से किया l डॉक्यूमेंट्री में हरीश रावत जी के ग्रामसभा से लेकर उनके मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री बनने के कड़े संघर्ष को दर्शाया गया है l साथ ही उनके नेहरू गाँधी परिवार से निकटता , युवा कांग्रेस, ट्रेड यूनियनों, कांग्रेस सेवादल आदि के माध्यम से अपनी राजनीतिक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाने के संघर्ष को विस्तारपूर्वक दिखाया गया है।

पार्टी में उनके प्रति बगावत का दौर हो या सफलता की सीढ़ियां चढ़ने का सिलसिला उन्होंने कभी आवेग में काम नहीं किया और पक्ष में हों या विपक्ष में कभी राजनीतिक वैमनस्य्ता से काम नहीं किया l इसके साथ ही हर स्थिती में अपनी पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे l उन्होंने भगत सिंह कोश्यारी को अपना राजनीतिक गुरु एवं मार्गदर्शक बताया l
पूर्व राज्य्पाल भगत सिंह कोश्यारी ने हरीश रावत को दिल का साफ नेता बताते हुए कहा कि बावजूद विपरीत राजनीतिक विचारधारा के उनके आपसी सम्बन्ध हमेशा आत्मीय रहे हैं l उन्होंने हरीश रावत को संसद में “जीरो आवर”का “हीरो” करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के विकास में पक्ष और विपक्ष के राजनीतिक नेताओं के आपसी सौहार्दपूर्ण सम्बन्धों का बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा पूर्व यूकेडी अध्यक्ष कशी सिंह ऐरी ने भी हरीश रावत तथा भगत दिंघ कोश्यारी जी से राजनीतिक सम्बन्धों के खट्टे -मीठे अनुभवों का जिक्र किया l
इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी तथा आवाम इण्डिया के मैनेजिंग डायरेक्टर वसी ज़ैदी ने कुल 155 बार रक्तदान करने हेतु यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के रक्तदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा की सराहना करते हुए संयुक्त रूप से उन्हें शाल ओढ़ाकर व शील्ड प्रदान करके “आवाम इण्डिया रक्तदाता सम्मान ” से नवाज़ा l
डॉ. अनिल वर्मा ने उन्हें सम्मानित करने पर जनाब वसी ज़ैदी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सती जी व श्री विजय रावत सहित समस्त आवाम इण्डिया टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया l
कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, विधश्यक मनोज तिवारी, ममता राकेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मीडिया सलाहकार पूर्व मुख्य मंत्री कांग्रेस सुरेंद्र अग्रवाल, पूर्ब कोऑर्डिनेटर मुख्यमंत्री राजीव जैन, प्रदेश पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी, पूर्व राज्यमंत्री हरीश बावरा, प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह नेगी (गुरू जी )डी ए वी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सती, पूर्व अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर,लवेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव इंटक,हिमांशु जोशी पूर्व प्रदेश सचिव, राज्यमंत्री बलवंत सिंह बोहरा साजिद खान पूर्व सांसद प्रतिनिधि, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉo एम एस अंसारी, यूथ रेड क्रॉस की मेजर प्रेमलता वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग सरोजनी कैंतुरा पूर्व प्रमुख दुगड्डा रूचि कैंतुरा, पूर्व उपाध्यक्ष दरगाह विकास समिति हसनैन मलिक, अशोक मेहता महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह रांगड़, ब्लॉक adhyaksh🙏विरेंद्र पंवार,वार्ड अध्यक्ष गुरनैन सिंह, रेनू चुनारा अध्य्क्ष महिला कांग्रेस सेवादल, अमर सिंह उपाध्यक्ष उत्तराखंड फ़िल्म टेलीविज़न एवं रेडियो एसोसिएशन, कुंदन सिंह मेहता जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक, पार्षद कुसुम वर्मा, पार्षद रमेश कुमार मंगू, ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र पंवार आदि समस्त उत्तराखंड से बड़ी भरी संख्या में समाजसेवी एवं राजनीतिक नेता उपस्थित थे l
कार्यक्रम का संचालन यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉ. अनिल वर्मा द्वारा किया गया l

Check Also
Close