Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

किसानों की प्रशासन से नुकसान का मुआवजा देने की मांग। कुंतलो के हिसाब से बर्बाद हुए आम व लीची के फल
आज मंगलवार शाम 4:00 बजे बाद चंपावत जिले के लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगी पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में लगभग पौन घंटे आए भयंकर तूफान ने काश्तकारों के आम और लीची के फलों और पेड़ों को भारी नुकसान पहुचाया है। पंचेश्वर घाटी में आम और लीची के बगीचे के स्वामी ओंकार सिंह धोनी ने बताया कि अचानक आज शाम 4:00 बजे बाद आए भयंकर तूफान से उनके लीची व आम के पेड़ों की टहनियों फलों सहित टूट गई है जिससे फलों और पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है। धोनी ने बताया तूफान से उनके पेड़ों में लगे लगभग चार से पांच कुंतल आम भी टूट कर गिर गए हैं तथा लीची के फल को भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया वही पंचेश्वर के ग्राम भकुन्डा़ में काश्तकार तेज सिंह, वीर सिंह सामंत के भी आम के फलों को काफी नुकसान हुआ है, उन्नत काश्तकार मोहन चंद्र पंत, श्याम पंत, जयदत्त पंत के साथ साथ अन्य किसानों के भी आम के फलों को काफी नुकसान हुआ है। धोनी ने बताया कुंतलों के हिसाब से आम के फल समय से पूर्व टूट कर गिर गए हैं जिस कारण पंचेश्वर घाटी क्षेत्र के काश्तकार काफी मायूस हो गए है। समस्त किसानों ने प्रशासन से जल्द मौके का मुआयना कर काश्तकारों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है । धोनी ने बताया राजस्व विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है कहा घाटी क्षेत्र में आम और लीची किसानो की आजीविका का बड़ा माध्यम है पर तूफान ने किसानों की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने बताया इसके अलावा दो टीन सेड को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा घाटी क्षेत्र में किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है जिससे किसानों में काफी मायूसी है।

Check Also
Close