Thursday 28/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
देहरादून मार्ग पर हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा टैंकर,चालक की दर्दनाक मौतखेल के मैदान में बक़रीद नमाज अदा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश, प्रदेश की खुशहाली की कामना की।लक्सर में पत्रकारों की एकता आखिरकार रंग लाई।महतोष मे दशकों से रह रहें 400 परिवारों के मालिकाना हक मामले को लेकर जिला अधिकारी से मिले विधायक शिव अरोरा सौपा ज्ञापनएडीएम कोस्तुब मिश्रा के नेतृत्व मे बनी कमेटी दो माह मे करेगी रिपोर्ट तैयारविधायक बोले गरीबो को उनका मालिकाना हक दिलाने हेतु निकलेगा समाधान“गरीब और भोले-भाले लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराने का हर प्रयास होगा विफल ,कानून के दायरे में होगी कठोर कार्रवाई”– एसएसपी अजय गणपतिपंतनगर विश्वविद्यालय के ठेका श्रमिकों को मिलेगा लंबित महंगाई भत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कुलपति का जताया आभारवसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के समन्वय में दूसरा देहदान संपन्न।विधायक शिव अरोरा ने मुख्य बाजार मे राज्य योजना से स्वीकृत वीर हकीकत राय मार्ग किया लोकार्पणटीएमयू फार्मेसी की स्मृति संध्या में आकिबमिस्टर और अरीबा चुनी गईं मिस फेयरवेलनगर निगम में हर शनिवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’
राज्य

वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के समन्वय में दूसरा देहदान संपन्न।

ब्रह्मलीन एडवोकेट श्री भगवती प्रसाद कोटनाला जी के गोलोक गमन के पश्चात उनकी इच्छानुसार उनकी पत्नी श्रीमती निर्मला कोटनाला जी व उनके सुपुत्रों श्री संदीप कोटनाला जी एवम श्री कर्नल अमित कोटनाला जी ने नेत्रदान के पश्चात, देहदान हेतु सहमति प्रदान कर समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
वीर भूमि एनक्लेव निवासी बाबू जी स्वयं सामाज सेवा व धार्मिक कार्यों में संलग्न रहे। यह सराहनीय कार्य भी उनके जीवन प्रवृत्ति के अनुरूप है।
श्री भगवती प्रसाद कोटनाला जी के ब्रह्मलीन होने के समाचार पर दिनांक 25 मई रात्रि को वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के दायित्वधारियों की देखरेख में मुरादाबाद से आई टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर दान की गई आंखे (कॉर्निया) प्राप्त की। तत्पश्चात आज दिनांक 26 मई को टीएमयू मुरादाबाद से आई टीम को वसुधैव कुटुंबकम काशीपुर के समन्वय में देहदान की प्रक्रिया भी सम्पन्न हुई।
संस्था के संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल जी ने बताया कि सनातनी समाज मे महर्षि दधीचि, राजा शिवि जैसे अनेकों उदाहरण मिलते हैं जिसमें संतो व महापुरुषों ने समाज के लिए अपना देहदान किया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान, नेत्रदान या देहदान जैसे महादान की श्रेणी के ऐसे दान हैं जिसका विज्ञान पर अभी कोई विकल्प नहीं है।

संस्था के सचिव प्रियांशु बंसल ने बताया कि देहदान व नेत्रदान करवाने को नेत्रदान सहायता (24×7)
98370 80678 या 88990 45015 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है ।

संस्था के संरक्षक योगेश जिंदल जी, अध्यक्ष विकास जैन जी, सचिव प्रियांशु बंसल जी, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल जी, संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल जी, आशीष गुप्ता जी, अनुज सिंघल जी, अंकुर मित्तल जी, आशीष पैगिया जी, सीए सचिन अग्रवाल जी, वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के तत्वाधान में सम्पन्न हुए इस महान कार्य के प्रति नेत्रदानी कोटनाला परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना की । साथ ही क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान व देहदान कराने में वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर को सहयोग का आग्रह किया 🙏

Check Also
Close