Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

देहरादून मार्ग पर हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा टैंकर,चालक की दर्दनाक मौत

मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया….गज्जी बैंड के पास एक पानी का टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा… हादसा इतना भीषण था कि टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई… स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान चालक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अक्षय असवाल (25) निवासी मसूरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टैंकर मसूरी झील से पानी भरकर वापस लौट रहा था, तभी गज्जी बैंड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सीधे खाई में जा गिरा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है…. वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है

Check Also
Close