Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, एपी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रुद्रपुर। मनोज सरकार स्टेडियम, रुद्रपुर में आयोजित 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन समारोह उत्साह, खेल भावना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के पांचवें एवं छठे दिन आयोजित एपी स्पर्धाओं में देशभर से आए खिलाड़ियों ने मेन्स एवं वुमेन्स व्यक्तिगत तथा टीम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिवेश शाश्नी, आईएएस (मुख्य विकास अधिकारी) उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शंकर कोरंगा, राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त श्री देवेंद्र बिष्ट, सचिव, उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन, सुश्री जानकी कार्की, जिला क्रीड़ा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर, श्री मनोज अग्निहोत्री, प्रख्यात व्यवसायी, श्री अमित भट्ट, गवर्नमेंट एडवोकेट, हाईकोर्ट नैनीताल, श्री जगजीत सिंह विर्क, अतिरिक्त महाधिवक्ता, हाईकोर्ट नैनीताल एवं श्री राजेन्द्र श्रीधर उपस्थित रहे। समापन समारोह में श्री हरमन सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन, दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

समारोह के दौरान जेसीज़ पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कुमाऊँनी लोकनृत्य ने सभी अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कैडेट वुमेन्स एपी व्यक्तिगत स्पर्धा में हरियाणा की अंचल अंचल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हरियाणा की प्रांजलि प्रांजलि ने रजत पदक हासिल किया, जबकि केरल की अंबिका अनाथा एवं चंडीगढ़ की गायत्री शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

वहीं कैडेट मेन्स एपी व्यक्तिगत स्पर्धा में हरियाणा के यश यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। मणिपुर के जैकब थिंगुजम ने रजत पदक हासिल किया, जबकि मणिपुर के दीपु खुमान लाइकुराम एवं हरियाणा के धैर्य धैर्या ने कांस्य पदक प्राप्त किए।

टीम स्पर्धाओं में कैडेट टीम वुमेन्स एपी वर्ग में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि पंजाब की टीम उपविजेता रही। मणिपुर एवं महाराष्ट्र की टीमों ने कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं कैडेट टीम मेन्स एपी वर्ग में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया, मणिपुर की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया तथा उत्तराखंड एवं तमिलनाडु की टीमों ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ओवरऑल चैंपियनशिप विजेताओं की भी घोषणा की गई। कैडेट वुमेन्स वर्ग में हरियाणा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि पंजाब दूसरे एवं चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कैडेट मेन्स वर्ग में हरियाणा ने पहला स्थान प्राप्त किया, एफआई (FAI) दूसरे स्थान पर रहा तथा मणिपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह के दौरान प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी तकनीकी अधिकारियों एवं टीओज़ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी अधिकारियों एवं आयोजन समिति की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

मुख्य अतिथि श्री दिवेश शाश्नी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

वहीं विशिष्ट अतिथि श्री शंकर कोरंगा ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सराहनीय रहा तथा आने वाले समय में रुद्रपुर के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवा पीढ़ी को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्होंने उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सफल आयोजन को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

छह दिनों तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से रुद्रपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

Check Also
Close