Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहन

उत्तराखंड के पहाड़ों में पर्यटन सीजन के बीच हाहाकार जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं…जाम से जन जीवन अस्त व्यक्त हो चुका है और पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है,मसूरी में भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से सड़कें पूरी तरह जाम हो गईं… शहर के प्रवेश मार्गों से लेकर मुख्य बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे लोगों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा…
वीकेंड और गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंचे, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई…कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए जबकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा..
पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार ट्रैफिक सुचारु कराने में जुटी रहीं, लेकिन वाहनों का दबाव इतना ज्यादा रहा कि हालात काबू से बाहर दिखाई दिए… मसूरी देहरादून मार्ग पर भी लंबा जाम लगने से सफर बेहद मुश्किल हो गया ।

पर्यटकों को दो-तीन किलोमीटर का सफर तय करने में लगभग एक डेढ़ घंटे का समय लग रहा है ।

मसूरी चारों तरफ से जाम से बदहाल है , चाहे वो कैंपटी फाल का मार्ग हो या लाइब्रेरी चौक हो मसूरी में केवल जाम ही जाम है |

Check Also
Close