Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
राज्य

नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र में शराब की नई दुकान आबादी क्षेत्र में खोलने के विरोध में क्षेत्र वासियों ने एकता की मिसाल कायम कर धरना प्रदर्शन कर शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की है। उनका एक स्वर से कहना है यह शराब की दुकान पहले कही और जगह खुल गई थी वहां भारी विरोध होने के बाद इस दुकान को कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में खोल दी गई है जो कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस धरना प्रदर्शन में तमाम राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है साथ ही मातृशक्ति का भरपूर सहयोग मिल रहा है। क्षेत्र वासियों का दो टूक कहना है आबादी वाले क्षेत्र में शराब की दुकान कदापि नहीं चलने देंगे।

क्षेत्र वासियों ने जिला अधिकारी, आबकारी अधिकारी समेत एसडीएम को ज्ञापन देकर व भेंट कर दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा की आबादी क्षेत्र में शराब की दुकानों का आवंटन उचित नहीं है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरनव कम्बोज,हरिओम तिवारी,कमल अधिकारी, समेत मातृशक्ति नेहा पंत, किरन जोशी,कमला देवी, गीता जोशी समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

Check Also
Close