Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 134 वां प्रसारण किया गया। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों लोगों ने पीएम मोदी की मन की बात को सुना और उससे प्रेरणा ली।

रुद्रपुर –  वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने बूथ संख्या 167 भूरारानी में कार्यकर्ताओं संग मन की बात को सुना। पीएम मोदी ने कहा की किस प्रकार खेलों के क्षेत्र में भारत के युवा एक नई पहचान बना रहे हैं। पिछले दिनों एथलीट गुरविंदर सिंह और अनिमेष सिंह ने 100 मीटर दौड़ में ऐसे ऐसे रिकॉर्ड स्थापित किया जो युवाओं के लिए प्रेरणा है। पीएम मोदी ने दोनों खिलाड़ियों से फोन पर बात की और यह जाना कि किस प्रकार यह दोनों खिलाड़ी एक संघर्ष और मेहनत के पश्चात आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। पीएम मोदी ने कहा की भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है ऐसे में गर्मियों से बचाव के लिए सावधानी बरतें।उन्होंने आम की विभिन्न प्रजातियों के बारे में भी बताया कि किस प्रकार से आम गांव से निकलकर ग्लोबल मार्केट तक पहुंच गया है और यह देश के किसाने की मेहनत का परिणाम है। पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि केरलम में एक नौका हादसे में कुछ लोगों को की मृत्यु के उपरांत वहां के एक व्यक्ति ने स्विमिंग क्लब बनाया। जिसमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग समेत लगभग 15000 लोग तैराकी सीख रहे हैं ताकि दोबारा से डूबने से किसी व्यक्ति की मौत ना हो। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दिनों नीदरलैंड यात्रा के दौरान वहां की सरकार ने उन्हें चोला काल की ताम्रपटी सौंपी जो राष्ट्र की एक धरोहर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी 1500 वर्ष पुरानी ताम्रपटिकाएं मिली हैं। पीएम मोदी ने खगोल विज्ञान के बारे में भी देश को जानकारी दी। पीएम मोदी ने बताया की किस प्रकार उत्तर प्रदेश के बस्ती के एक युवा ने मनोरमा नदी में गंदगी को साफ करने के लिए अभियान चलाया और वहां के युवाओं के साथ मिलकर नदी की सारी गंदगी साफ कर दी। ऐसे ही गोवा के बालकृष्ण ने भी पानी की समस्या से लोगों को मुक्ति दिलाई। पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु की गिरिजा अम्मा 15 स्कूल संचालित करती हैं। मन की बात से प्रेरणा लेकर उन्होंने देश के सैनिकों के लिए प्रत्येक छात्र से प्रतिदिन ₹1 जमा करने को कहा जिसके चलते उन्होंने 40 लाख रुपए एकत्र किए और उसका चेक उन्हें सौंपा। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि पीएम मोदी की मन की बात से पूरा देश प्रेरणा लेता है और हर संभव प्रयास करता है कि वह राष्ट्रहित में अपना योगदान अवश्य दें। इस दौरान चंद्रप्रकाश गांधी, मोहनलाल कालड़ा, नरेश रस्तोगी, विजय अरोड़ा, टेकचंद गांधी, योगेश ग्रोवर, विजय कालड़ा, अनुराग गांधी, शिवम कालड़ा आदि मौजूद थे।

Check Also
Close