Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारीराज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित6 वीं रुद्रपुर ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कियाआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 134 वां प्रसारण किया गया। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों लोगों ने पीएम मोदी की मन की बात को सुना और उससे प्रेरणा ली।नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएम
राज्य

राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित

किच्छा। नालंदा स्कूल, किच्छा में संचालित ऋषि मार्शल आर्ट एकेडमी के राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विगत दिनों रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप में ऋषि मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 7 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक अर्जित किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने कहा कि वोविनाम वियतनाम की पारंपरिक मार्शल आर्ट है, जो आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि नालंदा स्कूल में संचालित ऋषि मार्शल आर्ट एकेडमी का प्रयास सराहनीय है, जो क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश और समाज की शान होते हैं तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्र का गौरव बढ़ाते हैं। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समाज के लोगों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए।

एकेडमी के कोच रुनू शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में स्थापित एकेडमी के खिलाड़ियों ने अल्प समय में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

कार्यक्रम के दौरान वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सिहान ऋषिपाल भारती, प्रदेश महासचिव विनोद लखेरा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष किशोर सिंह डांगी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मनीष तिवारी, योगेन्द्र यादव, मनोज यादव, बहादुर सिंह, मनीष पांडेय, अजय यादव, संतोष कुमार, प्रियंका, बेला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close