Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, अधिकारियों ने किया स्वागत

रुद्रपुर/पंतनगर। उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह रविवार को दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
एयरपोर्ट पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति तथा मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने महामहिम राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। राज्यपाल ने अधिकारियों से संक्षिप्त बातचीत कर जनपद की व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।
पंतनगर में अल्प विश्राम के उपरांत महामहिम राज्यपाल नैनीताल के लिए प्रस्थान कर गए। उनके आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार दिनेश कुटौला सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close