Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
रीठासाहिब में नदी के अचानक उफान में आने से फंसे हजारों सिख श्रद्धालु एसडीआरएफ व ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू।आग में राख हुए बेटी की शादी के सपनेमंत्री सतपाल महाराज के काफिले की गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक गिरा पत्थर।उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की माननीय सचिव श्रीमती ममता पंत द्वारा सतेंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर में “तंबाकू निषेध अधिनियम” विषयक एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, अधिकारियों ने किया स्वागतबाटला गाड़ में फंसे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी पुलिस सकुशल कराया पार।किच्छा की बेटी साक्षी गुप्ता को यूट्यूब सिल्वर प्ले बटन, क्षेत्र का नाम किया रोशनउधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर कट पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारीराज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित
राज्य

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की माननीय सचिव श्रीमती ममता पंत द्वारा सतेंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर में “तंबाकू निषेध अधिनियम” विषयक एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

जागरूकता शिविर के दौरान सचिव महोदया श्रीमती ममता पंत द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह व्यक्ति, परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

इस अवसर पर सृष्टि वनियाल, सिविल जज (जू० डि०)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, काशीपुर द्वारा विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक द्वारा भी तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में सतेंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य व आईटीआई थाने से पुष्कर सिंह भट्ट ,डिफेंस काउंसिल लुबीना पारूल व समस्त पैरालीगल वालंटियर्स (पीएलवी) ज्योति प्रभाकर, श्री रणधीर सिंह सैनी, गायत्री गुप्ता, हेमा कुमारी, कुसुम लता, मनीषा विश्वास, अल्पसंख्यक विभाग से श्रीमती रशीदा अंसारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा तंबाकू निषेध अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सभी को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Check Also
Close