Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
रीठासाहिब में नदी के अचानक उफान में आने से फंसे हजारों सिख श्रद्धालु एसडीआरएफ व ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू।आग में राख हुए बेटी की शादी के सपनेमंत्री सतपाल महाराज के काफिले की गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक गिरा पत्थर।उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की माननीय सचिव श्रीमती ममता पंत द्वारा सतेंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर में “तंबाकू निषेध अधिनियम” विषयक एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, अधिकारियों ने किया स्वागतबाटला गाड़ में फंसे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी पुलिस सकुशल कराया पार।किच्छा की बेटी साक्षी गुप्ता को यूट्यूब सिल्वर प्ले बटन, क्षेत्र का नाम किया रोशनउधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर कट पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारीराज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित
राज्य

आग में राख हुए बेटी की शादी के सपने


देहरादून के परवल क्षेत्र में देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने एक गरीब परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। नदी किनारे बसी बस्ती में रहने वाले शफीक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
शफीक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। परिवार के अनुसार करीब दो महीने बाद उसकी बेटी की शादी होनी थी। शादी के लिए वर्षों की मेहनत और बचत से जुटाई गई नकदी, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान घर में रखा हुआ था, जो आग की भेंट चढ़ गया। आग से परिवार के सामने अब बेटी की शादी के साथ-साथ रहने और खाने-पीने का भी संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं स्थानीय लोग और पड़ोसी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

Check Also
Close