Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

देर रात से हो रही है मूसलाधार बारिश । जन जीवन अस्त व्यस्त।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से
तेज हवाओं व बिजली की गर्जना के चलते मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है।
मूसलाधार बारिश से जहाँ जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया वही पूरी सड़क सुनसान देखने को मिली। कयास लगाये जा रहे हैं मूसलाधार बारिश के चलते झील के पानी में भी इजाफा हो गया है। देर रात से निरंतर मूसलाधार बारिश से रोजमर्रा कार्य करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बारिश के चलते स्कूलों में छोटे छोटे बच्चों एवं छात्र, छात्राओं की उपस्थिति भी बहुत कम दर्ज रही। तेज गर्जना हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश से कई ग्रामीण सड़क मार्ग बन्द हो गये। विधुत आपूर्ति भी बाधित हो गई। लगातार मूसलाधार बारिश के कारण नैनीताल व उसके आसपास ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी गर्म कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। मूसलाधार बारिश से पहाड़ो से पत्थर लुढ़कने के समाचार मिल रहे हैं। अलबत्ता कोई जन हानि के समाचारकही से भी नही सुनाई दिये। मूसलाधार बारिश से नाले, गधरे उफान पर आ गए हैं। नालियों के चौक हो जाने से गन्दा पानी झील में जा रहा है।

Check Also
Close