Tuesday 02/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
बहुप्रतीक्षित काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण का रास्ता साफएसएसपी अजय गणपति ने कोतवाली कुंडा का किया औचक निरीक्षणकेंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : राजेन्द्र बिष्टमहापौर ने पीसीएस टॉपर जसमीत कौर को किया सम्मानित➡️ घर के आगे गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों के हमले में घायल व्यक्ति की मृत्यु।रुद्रपुर को मिलेगी पहली 200 वाहन क्षमता वाली ग्रीन पार्किंग की सौगात, विधायक शिव अरोरा ने की विकास प्राधिकरण के साथ बैठक अगले एक सप्ताह मे लगेगा पार्किंग का टेंडरटीएमयू में पीबीबीएससी नर्सिंग के जॉनी और प्राची के सिर बंधा मिस्टर -मिस फेयरवेल का ताज़ब्रैडकुल का बड़ा कारनामा: कागजों पर सड़क पूरी, डकार गए ₹16 करोड़; राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने खोला मोर्चाआबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 25 लीटर कच्ची शराब बरामद, 3000 किलो लहन नष्टराहुल गांधी के कार्यक्रम में जिले से पहुंचेंगे दो हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता
राज्य

रुद्रपुर को मिलेगी पहली 200 वाहन क्षमता वाली ग्रीन पार्किंग की सौगात, विधायक शिव अरोरा ने की विकास प्राधिकरण के साथ बैठक अगले एक सप्ताह मे लगेगा पार्किंग का टेंडर


2023 मे विधायक के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल हुआ था पार्किंग का प्रस्ताव, रुद्रपुर की वर्षो पूरानी मांग अब जल्द होंगी पूरी

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा द्वारा 2023 मे रुद्रपुर क्षेत्र मे जाम की समस्या से जनता को निजाद दिलाने की दृष्टि से सिचाई विभाग की जमीन पर पार्किंग बनाये जाने के प्रस्ताव जिसको मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा शामिल करने का कार्य किया गया।
वही इस कार्य को गति देते हुऐ विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय मे वीसी जय किशन व सचिव पंकज उपाध्याय के साथ बैठक की जिसमे रुद्रपुर क्षेत्र के लिये सुखद खबर है कि सिचाई विभाग जमीन जो आवास विभाग को ट्रांसफर हो गई थी, तो इसकी डिजाइन डीपीआर का भी विधायक शिव अरोरा ने अवलोकन किया।
जिसमे विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन द्वारा द्वारा बताया गया की डिजाइन डीपीआर तैयार है,अगले एक सप्ताह मे 200 गाड़ियों की क्षमता वाली ग्रीन पार्किंग का टेंडर विकास प्राधिकरण द्वारा लगआया जायेगा जिसमे बाउंड्री, गार्ड, शौचालय, टाइल्स जिसमे पानी बरसात के समय जमीन मे जा सकेगा ऐसी अत्यधिक सुविधा से युक्त पार्किंग का निर्माण विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर किया जा रहा है जो मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल था।

वही विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर की जनता से किये गये अपने वादे अनुसार क्षेत्र को जाम से निजाद दिलाने के लिये पार्किंग निर्माण जो बहुत जल्द आने वाले समय लोगो को मिलने जा रही है मेरे प्रस्ताव पर सिचाई विभाग की जमीन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनकी विकासरूपी मंशा के अनुरूप 200 वाहन पार्किंग क्षमता वाली हरे भरे पेड़ों के बीच पार्किंग निर्माण कार्य करवाया जायेगा जो पर्यावरण संतुलन को देखते हुए काफ़ी महत्वपूर्ण होगा।
जिसमे सीसीटीवी कैमरे,बाउंड्री वॉल गेट,गार्ड, शौचालय जैसी सुविधा इस पार्किंग मे रहने वाली है निश्चित रूप से रुद्रपुर मुख्य बाजार के निकट पार्किंग होने का लाभ यहाँ के व्यापारी व ग्राहक दोनों को मिलेगा ओर रुद्रपुर क्षेत्र मे लगने वाले जाम मे भी इससे कमी आयेगी शहर मे आने वाले लोगो को पार्किंग सुविधा होने से काफ़ी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा रुद्रपुर क्षेत्र की लम्बे समय से चली आ रही पार्किंग की मांग अब जल्द पूरी होने जा रही है।
विधायक शिव अरोरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया जिन्होंने उनके प्रस्ताव को मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल कर रुद्रपुर क्षेत्र को पार्किंग को सौगात देने का कार्य किया है।

इस दौरान जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय व अन्य लोग मौजूद रहें।

Check Also
Close