Tuesday 02/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
बहुप्रतीक्षित काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण का रास्ता साफएसएसपी अजय गणपति ने कोतवाली कुंडा का किया औचक निरीक्षणकेंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : राजेन्द्र बिष्टमहापौर ने पीसीएस टॉपर जसमीत कौर को किया सम्मानित➡️ घर के आगे गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों के हमले में घायल व्यक्ति की मृत्यु।रुद्रपुर को मिलेगी पहली 200 वाहन क्षमता वाली ग्रीन पार्किंग की सौगात, विधायक शिव अरोरा ने की विकास प्राधिकरण के साथ बैठक अगले एक सप्ताह मे लगेगा पार्किंग का टेंडरटीएमयू में पीबीबीएससी नर्सिंग के जॉनी और प्राची के सिर बंधा मिस्टर -मिस फेयरवेल का ताज़ब्रैडकुल का बड़ा कारनामा: कागजों पर सड़क पूरी, डकार गए ₹16 करोड़; राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने खोला मोर्चाआबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 25 लीटर कच्ची शराब बरामद, 3000 किलो लहन नष्टराहुल गांधी के कार्यक्रम में जिले से पहुंचेंगे दो हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता
राज्य

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : राजेन्द्र बिष्ट

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को “बारह साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” विषयक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के संकल्पों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भी अनेक जनहितकारी योजनाएं और विकास कार्य प्रदेशवासियों को समर्पित किए गए हैं। सरकार द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में किए गए कार्यों का लाभ आम जनता को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचानी चाहिए।

कार्यशाला में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के साथ सतत संवाद बनाए रखने पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री रमेश जोशी एवं हिमांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे एवं अमित नारंग, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, बिमला बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, नीता सक्सेना, विपिन सिंह, विवेक दीप सिंह, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत, हारून मलिक सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close