Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रूद्रपुर का नाम रोशन करने वाली होनहार जसमीत कौर को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया।

रूद्रपुर।  इस दौरान उन्होंने जसमीत कौर और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सम्मान स्वरूप जसमीत कौर को गणेश जी की प्रतिमा भेंट की तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जसमीत कौर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे रूद्रपुर और ऊधमसिंहनगर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ठुकराल ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। जसमीत कौर की उपलब्धि यह साबित करती है कि छोटे शहरों के युवा भी अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जसमीत भविष्य में भी अपने कार्यों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर जसमीत कौर के पिता सरदार जसवंत सिंह पाहवा, माता मनप्रीत कौर, भाई सहजपाल सिंह पाहवा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता चौधरी, अंकित बठला, सुनील चुघ, ललित बिष्ट, गुरमीत कौर, अमन सिंह पाहवा, प्रेम कौर, मलकीत सिंह, इन्द्रजीत कौर, गुरूचरण सिंह, बचन कौर, करनैल सिंह, मनप्रीत कौर, परमवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close