गधेरे में गिरने से युवा दंत चिकित्सक की मौत लोगों ने पालिका को बताया जिम्मेदार।

100 मीटर चलने के बाद 108 खराब चादर में बाध कर पहुंचाया गया अस्पताल।
कई बार पालिका से कहने के बाद भी सड़क किनारे ना लगी रेलिंग ना लगी स्ट्रीट लाइट।
पत्नी व मासूम बेटी का रो रो कर बुरा हाल। पालिका के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश।चंपावत जिले के लोहाघाट नगर के बाड़ीगाड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसे में मायावती अस्पताल में कार्यरत युवा दंत चिकित्सक लोकेश जोशी (40) पुत्र स्वर्गीय सदानंद जोशी निवासी पिथौरागढ़ की मौत हो गई। बाड़ीगाड़ क्षेत्रवासियों ने बताया दंत चिकित्सक लोकेश जोशी किराए के भवन में अपनी पत्नी व इकलौती बेटी के साथ रहते थे। कल रात लगभग 9:30 बजे के आसपास स्कूटी से अपने घर पहुंचे उनके द्वारा स्कूटी सड़क में खड़ी की गई इसके बाद वह अपने कमरे की ओर जा रहे थे तभी अचानक सड़क में अंधेरा व रेलिंग ना होने की वजह से लगभग 14 फुट नीचे बह रही बाड़ीगाड़ में जा गिरे और उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया जब स्कूटी खड़ी करने के बाद वह कमरे में नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी डोली जोशी बाहर आई तो उन्हें अपने पति लोकेश जोशी बाड़ीगाड़ में गिरे नजर आए। इसके बाद उनके द्वारा पड़ोसियों को सूचना दी गई सूचना मिलते ही समस्त पड़ोसी घटना स्थल पर पहुंचे और पानी में डूबे डॉक्टर लोकेश जोशी को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद 108 व 112 को कॉल की गई ।सूचना मिलते ही मौके पर 112 टीम पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया लोकेश जोशी को जब 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा था मात्र 100 मीटर चलने के बाद एंबुलेंस खराब हो गई इसके बाद लोकेश जोशी को चद्दर में बाध कर किसी तरह लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों ने कहा इतने बड़े नगर में एक ठीक-ठाक एंबुलेंस तक नहीं है लोगों ने कहा एंबुलेंस में स्ट्रेचर व ऑक्सीजन सिलेंडर तक मौजूद नहीं था ।लोगों ने 108 एंबुलेंस व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई है। आसपास के लोगों ने इस दुखद हादसे व चिकित्सक की मौत के लिए नगर पालिका लोहाघाट को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों ने कहा हम लोग लंबे समय से सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग व स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे थे कई बार पालिका से कहने के बावजूद आज तक इस क्षेत्र में ना तो रेलिंग लगाई गई है और ना ही स्ट्रीट लाइट। लोगों ने कहा अगर सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट व रेलिंग लगी होती तो युवा चिकित्सक की जान बच सकती थी ।लोगों में पालिका के खिलाफ गहरा आक्रोश है लोगों ने कहा वह सिर्फ टैक्स देने के लिए है पर पालिका के द्वारा उन्हें सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया गया। कहा इस क्षेत्र में पूर्व में भी रेलिंग व स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से हादसे हो चुके है कहा पालिका की लापरवाही की वजह से एक युवा चिकित्सक की मौत हो गई कहा क्षेत्र की सड़क भी जर्जर हालत में बनी हुई है पर कोई सुध नहीं ली जा रही है। लोगों ने जिलाधिकारी चंपावत व पालिका से इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने चिकित्सक के शव को कब्जे में ले लिया है सव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की एक बेटी है। वही इस हादसे से उनकी पत्नी व बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। चिकित्सक लोकेश जोशी पूर्व में लोहाघाट में पीपीडी मोड में चले अस्पताल में कार्य कर चुके हैं । वर्तमान में वह मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लोगों ने कहा युवा चिकित्सक काफी सरल व सौम्य व्यवहार के थे। युवा चिकित्सक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है लोग उनकी मौत पर दुख जाता रहे हैं। फिलहाल मामले में पालिका की बड़ी लापरवाही सामने नजर आ रही है कई बार कहने के बावजूद भी पालिका के द्वारा ना तो रेलिंग लगाई गई और ना स्ट्रीट लाइट ।मामले में पालिका लोहाघाट के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी नहीं बताया इस क्षेत्र में जल्द ही सुरक्षा रेलिंग व स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी तथा अन्य क्षेत्रों में भी जहां खतरे की संभावना है वहां सुरक्षात्मक कार्य पालिका के द्वारा जल्द किए जाएंगे ।मामले मे डीएम चंपावत मनीष कुमार ने भी दुख व्यक्त करते हुए पालिका को जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य करने के कड़े निर्देश दिए है। पालिका की लापरवाही के चलते क्षेत्र वासियों ने एक युवा चिकित्सक कोखो दिया
