Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश
राज्य

नगर पंचायत पाटी के निर्वाचन हेतु मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न,

डीएम ने दिए निष्पक्ष एवं समयबद्ध चुनाव के निर्देशचंपावत जिले की नगर पंचायत पाटी में 9 जून को होने वाले अध्यक्ष और सदस्यों के निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में चुनाव के सफल संपादन के लिए नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारी (आर.ओ.), सहायक निर्वाचन अधिकारी (ए.आर.ओ.), जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम शामिल हुए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान की गोपनीयता, शुचिता तथा पूरी तरह से निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक कानूनी व तकनीकी जानकारियां प्रदान की गईं।प्रशिक्षण को दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया था, जिसमें सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों ही सत्र संचालित हुए। उपस्थित अधिकारियों को मतदान से पूर्व की जाने वाली तैयारियों, मतदान प्रक्रिया के दौरान रखी जाने वाली सतर्कता तथा मतदान संपन्न होने के पश्चात बरती जाने वाली सभी जरूरी सावधानियों के बारे में चरणबद्ध तरीके से विस्तार से समझाया गया।प्रशिक्षण के व्यावहारिक सत्र में डिजिटल प्रस्तुतीकरण के जरिए मतदान दल के कर्तव्यों को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही मतदान का लेखा-जोखा तैयार करने, मतपेटी को मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार करने, मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटी को सुरक्षित ढंग से सीलबंद करने तथा अंत में उसे संग्रह केंद्र में जमा करने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कर विस्तार पूर्वक समझाया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने भी निर्वाचन की शुचिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया और अधिकारियों को सौंपे गए कर्तव्यों का भली-भांति निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Check Also
Close