Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

सरफिरे दामाद ने ससुराल में मचाया तांडव, ससुर समेत तीन पर धारदार हथियार से हमला


रुद्रपुर/पुलभट्टा। उधम सिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक सरफिरे दामाद ने अपनी ससुराल में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ससुर, साला और साली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौली कला निवासी उस्मान ने अपनी पुत्री शब्बो का निकाह चार वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के फरीदपुर-बहेड़ी निवासी जीशान के साथ कराया था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही जीशान अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था। कई बार समझाने के बावजूद उसका व्यवहार नहीं बदला, जिसके चलते करीब चार माह पूर्व शब्बो अपने मायके आकर रहने लगी।
बताया जा रहा है कि जीशान कई बार पत्नी को वापस ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन परिजनों ने उसे बेटी के साथ भेजने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर सोमवार सुबह जीशान धारदार हथियार लेकर ससुराल पहुंच गया और परिजनों पर हमला कर दिया।
हमले में उस्मान के हाथ की उंगलियां कट गईं, जबकि उनके पुत्र के कंधे पर गंभीर चोट आई। आरोपी ने अपनी साली बानो पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के दौरान शब्बो ने घर के भीतर छिपकर अपनी जान बचाई।
अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close