Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट
राज्य

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश


राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और नगर क्षेत्र के विभिन्न जनहित के मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। यहां देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि ने आयोग के सदस्य नितिन चरण वाल्मीकि को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया बैठक के दौरान कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में आने वाली दिक्कतों, ईपीएफ संबंधी मामलों, सेवा सुविधाओं तथा अन्य कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को आयोग के सदस्य के समक्ष रखा। कर्मचारियों ने कहा कि कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आयोग से इन मामलों में प्रभावी हस्तक्षेप कर समाधान सुनिश्चित कराने की मांग की।
आयोग सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मचारियों की शिकायतों और मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दिया जाए बैठक में मौजूद अधिकारियों ने आयोग को आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारियों द्वारा उठाए गए सभी जायज मुद्दों तथा स्थानीय स्तर की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और शासन की मंशा के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि ने आयोग के सदस्य नितिन चरण वाल्मीकि को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेश अरोरा, सोवेंद्र कुमार, मोहित श्रीवास्तव, अर्पिता पांडे, कर्मचारी नेता विनोद कुमार, कल्लू चरन, राकेश वाल्मीकि, राजू भारती राजू देवी सीता देवी कमला देवी उषादेवी सुखलाल बलदेवप्रसाद रजनीसहित अनेक कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों के कल्याण, कार्यस्थल सुविधाओं और नगर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की

Check Also
Close