Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट
राज्य

सितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमला

उधम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चारा लेने गई एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। महिला के साथ मौजूद अन्य महिलाओं की सूझबूझ और बहादुरी से उसकी जान बच गई। घायल महिला को पहले सितारगंज उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जानकारी के अनुसार ग्राम बडोरा मझोला निवासी लगभग 45 वर्षीय तुलसी गिरी गोस्वामी, पत्नी धन गिरी गोस्वामी, खकरा नदी के किनारे चारा लेने गई थीं। इसी दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ ने अचानक उनके हाथ पर हमला कर दिया और उन्हें अपनी ओर खींचने लगा घटना के समय साथ में मौजूद महिलाओं ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुलसी गिरी को अपनी ओर खींचा। काफी मशक्कत के बाद महिला को मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकाला गया, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि हमले में उनका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया घायल महिला को तत्काल उप जिला चिकित्सालय सितारगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हाथ में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया महिला को बचाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। साथ की महिलाओं ने हिम्मत दिखाई, तभी मगरमच्छ के मुंह से उन्हें बाहर निकाला जा सका। अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था फिलहाल महिला का इलाज हायर सेंटर में जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और नदी किनारे जाने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Check Also
Close