Tuesday 28/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलखसमाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिनजंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनस्वास्थ्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा सम्मानितडीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहल
राज्य

प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागत

किच्छा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों, परिषदों एवं बोर्डों में किच्छा क्षेत्र के समर्पित कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर सभी मनोनीत सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया।
प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद में नारायण पाठक, परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्थान में महेंद्र बाल्मीकि, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में नितिन वाल्मीकि, गोरखा कल्याण परिषद में वीर बहादुर थापा, माटी कला बोर्ड में हीरा प्रजापति तथा उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में फरहा खान को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रतिनिधित्व देने और उनके हितों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में क्षेत्र के समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलना न केवल किच्छा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी।
शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने किच्छा क्षेत्र के कर्मठ एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं पर विश्वास व्यक्त कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह सम्मान क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा इससे संगठन और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर पर सभी मनोनीत सदस्यों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करते हुए समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देंगे।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, राजेश तिवारी, इफ्तार मियां, दीपक मिश्रा, हरविंदर सिंह, भानु शाही, नरेंद्र ठुकराल, शुभम पुजारा, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, अजय तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अखिलेश यादव, रविंद्र पाठक, रजनीश कुमार, अमर साहनी, अमरनाथ, गौरव अरोरा, मनोज यादव, यामिन अंसारी, मूलचंद राठौर, धर्मराज जायसवाल, डीएन यादव, संजीव खन्ना, प्रकाश अरोरा, धनीराम, डॉ हारुन मलिक, जितेन्द्र गौतम, धनुज यादव, चंदन जायसवाल, मलकित सिंह, इसतियाक खान, नावेद खान, दानिश मलिक मुरारी लाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Check Also
Close