Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरा

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर घोड़ाखाल मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विशेष हवन व पूजन।

नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर घोड़ाखाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए आवास सलाहकार उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री भाजपा नेत्री भावना मेहरा के नेतृत्व में आयोजित अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं सदी के कुशल एवं दूरदर्शी प्रशासक हैं जिनके नेतृत्व में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान प्रदान किए गए हैं कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 50 करोड़ से अधिक लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया गया है वहीं उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं देशभर में 90 से अधिक नए हवाई अड्डों का निर्माण 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन तथा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेसवे के विस्तार को भी उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया
मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 की समाप्ति अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण ऑपरेशन सिंदूर तथा योग को वैश्विक पहचान दिलाने जैसे ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुए हैं कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और पिछले चार वर्षों में उन्होंने 18 बार राज्य का दौरा किया है कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली है ऑल वेदर रोड परियोजना मंदिर माला मिशन राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार एवं विभिन्न रोपवे परियोजनाओं ने राज्य को नई पहचान दिलाई है साथ ही सीमांत क्षेत्रों के विकास को भी गति मिली है उन्होंने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 23 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ है जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है ।
इस दौरान भाजपा नेता प्रकाश आर्य, हेम आर्य पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट ,वर्षा आर्य ,जुगल मठपाल ,राहुल चौहान ,लवेंद्र सिंह क्वीरा, मनोज भट्ट ,शिवांशु जोशी, भाजपा नेता हेम आर्या, पवन भाकुनी ,पुरन जोशी, प्रिंस खानायत ,आशुतोष चंदोला, पंडित रमेश जोशी, पंडित नवीन चंद्र जोशी, वीरेंद्र मेहरा ,उज्वल चंद्रा ,सचिन गुप्ता, नंदकिशोर पांडेय ,मोहम्मद जावेद ,वैभव आनंद ,अर्पित साह, मनोज सुयाल ,दीवान अधिकारी, आशीष कुमार ,अंश सिंह ,दीपा कनवाल, हेमा देवी ,प्रिया शर्मा ,सीमा सिंह, मनीषा सुयाल, मोहित टम्टा ,मानस, मंजू, तिवाड़ी, वैष्णवी कनवाल, रचना कौशिक, आनंदी देवी ,बिंदु शर्मा ,पंकज शर्मा ,कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।