Friday 12/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारीविनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगातगढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षणकोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था–जिलाधिकारीजरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओमसूरी में मौसम ने ली करवट, बादलों और फुहारों ने बढ़ाई रौनकक्या अब ‘जाम वाली मसूरी’ बनेगी ‘स्मार्ट मसूरी’? पहाड़ों की सड़कों पर ई-रिक्शा ने पास किया पहला इम्तिहानकिंक्रेग से माल रोड तक दौड़े बैटरी चालित वाहन, सफल ट्रायल के बाद शटल सेवा की तैयारी तेजमसूरी में मतदाता सूची शुद्धिकरण में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ताजनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को स्वयं पहुंचाया अस्पतालप्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।
राज्य

जनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को स्वयं पहुंचाया अस्पताल

किच्छा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा संचालित नियमित प्रातःकालीन जनसंपर्क अभियान के दौरान गुरुवार को मानवता और जनसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। क्षेत्र की एक वृद्ध महिला की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वयं उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उपचार की व्यवस्था कराई।
जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर कॉलोनी में जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान लगभग 70 वर्षीय रामवती, पत्नी श्रीकृष्ण कुमार ने अपनी खराब स्वास्थ्य स्थिति से उन्हें अवगत कराया। वृद्धा ने बताया कि वह लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ हैं और गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके बेटे मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं तथा घर में केवल उनके बुजुर्ग पति हैं, जिससे उन्हें अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं है।
वृद्ध महिला की परेशानी सुनकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बिना देर किए उन्हें अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉ. मनोज तिवारी को मामले की जानकारी दी। डॉ. तिवारी ने तत्काल महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू कराया और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने कहा कि जनता की सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है और क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति स्वयं को अकेला न समझे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सहायता करना समाज का नैतिक दायित्व है। जनप्रतिनिधि होने के नाते वह सदैव जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।
पूर्व विधायक की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे जनसेवा और मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। :

Check Also
Close