Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

जरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओ


‎पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ‎बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता,पोषण,स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए। ‎गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बालिकाओं से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए,ताकि बेटियों को शिक्षा,बेहतर भविष्य एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग मिल सके। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। ‎मुख्य विकास अधिकारी ने बालिका सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस विभाग के समन्वय से आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों की स्थापना,रिफिलिंग व्यवस्था एवं निर्धारित मूल्य की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि इन मशीनों को ऐसे स्थानों पर स्थापित किया जाए,जहां महिलाओं एवं बालिकाओं की गतिविधियां अधिक रहती हैं तथा उनकी नियमित रिफिलिंग व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना,कन्या धन योजना,बालिका सुरक्षा एवं अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। ‎प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा रावत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय कार्ययोजना एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पूजा रावत ने किया। ‎बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट,सहायक जिला पंचायती राज अधिकारी प्रदीप सुंदरियाल,एसीएमओ डॉ.अमित,सीडीपीओ महबूब खान,उपनिरीक्षक अनीता,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर सिंह कंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close