बंगाली कल्याण समिति का संगठन विस्तार, वार्ड 4 व 5 में नए वार्ड अध्यक्षों की घोषणा

रुद्रपुर। बंगाली कल्याण समिति के महानगर अध्यक्ष अर्जुन विश्वास के नेतृत्व में शनिवार, 13 जून 2026 को संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वार्ड नंबर-4 से गोपाल विश्वास तथा वार्ड नंबर-5 से बाबू ढाली को बंगाली कल्याण समिति का वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में महानगर अध्यक्ष अर्जुन विश्वास ने दोनों नव-नियुक्त अध्यक्षों के नामों की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के उत्थान और बंगाली समुदाय के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों ने समिति की नीतियों और उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाने तथा समाजहित में सदैव सक्रिय रहकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने दोनों अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस कार्यक्रम में बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप अधिकारी, शिवपद जी, परितोष, मानवेन्द्र मंडल आदि लोग उपस्थित थे
