Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

रूद्रपुर को नई पहचान दिलाने की दिशा में भव्य त्रिशूल अहम पहलः बत्रा

  • प्रभारी मंत्री ने त्रिशूल चौक पहुंचकर किया भव्य त्रिशूल का अवलोकन

रूद्रपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने रूद्रपुर भ्रमण के दौरान त्रिशूल चौक पहुंचकर यहां स्थापित भव्य त्रिशूल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने त्रिशूल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और महापौर विकास शर्मा द्वारा रूद्रपुर शहर को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान दिलाने की दिशा में किए गए इस प्रयास की सराहना की।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे देश में विशेष पहचान रखती है। ऐसे में शहरों के विकास के साथ-साथ उनकी संस्कृति और पहचान को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर शहर में भव्य त्रिशूल की स्थापना इसी सोच को आगे बढ़ाने वाली पहल है।

उन्होंने महापौर विकास शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रूद्रपुर शहर आज तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। शहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के साथ-साथ इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को मजबूत करने के लिए महापौर द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रूद्रपुर का नाम भगवान रूद्र के नाम से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस शहर को भगवान शिव की नगरी के रूप में पहचान दिलाने के लिए आने वाले समय में भी इसी तरह के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार शहर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए पूरी तरह सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने महापौर विकास शर्मा को आश्वस्त किया कि रूद्रपुर की प्रगति और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

इससे पूर्व नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। महापौर ने उन्हें स्मृति स्वरूप डमरू भेंट किया। इस दौरान शहर के विकास एवं आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, अमित नारंग, सुनील ठुकराल, राजन राठौर, उपेन्द्र चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Check Also
Close