Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट
राज्य

17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें–अपर जिलाधिकारी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.आर.चौहान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी),तहसीलदारों (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप 17 जून,2026 तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है,इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों एवं मतदान केंद्रों पर प्रगति अपेक्षाकृत कम है,वहां संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्ययोजना तैयार कर अभियान में तेजी लाएं। साथ ही कम प्रगति वाले बूथों की दैनिक निगरानी सुनिश्चित करते हुए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कार्मिकों एवं संसाधनों का उपयोग कर लक्ष्य प्राप्त किया जाए। बैठक में बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे डिजिटाइजेशन कार्य की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर डिजिटाइजेशन कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है,वहां इसे तत्काल शुरू किया जाए तथा गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ-साथ डिजिटाइजेशन कार्य में भी अपेक्षित गति लाई जाए,ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित समय में पूर्ण हो सके। उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उत्तराखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से संचालित यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की नियमित समीक्षा एवं सतत निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह,अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत काला सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Check Also
Close