Wednesday 17/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सीमा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण मैत्री सम्मेलन आयोजित हुआ।टीएमयू 12बी की मान्यता मेंयूपी की उत्कृष्ट छहयूनिवर्सिटीज़ में शामिलतहसील दिवस में उठी समस्याओं का अधिकारी सक्रिय व संजीदा होकर त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें, यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने मंगलवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस में दिये।मसूरी में मनाया गया विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस, बुजुर्गों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का लिया संकल्पभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी में भव्य स्वागत, 2027 चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथनसंगठन की मजबूती, विकास कार्यों और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैकबालिका शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान रहा काशीपुर जीजीआईसी की लचर व्यवस्था पर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसके जीर्णोद्वार मांग कीराधे कृष्णा इंस्टीट्यूट में सिविल जज नंदिता काला ने विद्यार्थियों को दिए कानूनी अधिकारों की जानकारीमसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षणउत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई
राज्य

मसूरी में भिलाडू स्टेडियम निर्माण में तेजी लाने के निर्देश,
वन विभाग की आपत्तियां जल्द हों दूर, अतिक्रमण पर भी होगी सख्त कार्रवाई

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लंबे समय से प्रस्तावित भिलाडू स्टेडियम परियोजना को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टेडियम निर्माण में आ रही सभी बाधाओं का शीघ्र समाधान किया जाए और परियोजना को धरातल पर उतारने में किसी प्रकार की देरी न हो। बैठक में जिला प्रशासन, खेल विभाग, वन विभाग और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि मसूरी क्षेत्र के युवाओं को खेलों के बेहतर अवसर देने के लिए भिलाडू स्टेडियम अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। ऐसे में विभागीय आपत्तियों और कागजी प्रक्रियाओं के कारण विकास कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए। बैठक के दौरान भिलाडू स्टेडियम के लिए प्रस्तावित एक्सेस रोड से संबंधित वन भूमि के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग द्वारा समय-समय पर उठाई जा रही आपत्तियों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि परियोजना को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि युवाओं के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए और सभी औपचारिकताओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। बैठक में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मालसी, झड़ीपानी और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। कैबिनेट मंत्री ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक संसाधनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों और पर्यावरणीय संतुलन को प्रभावित करने वाले मामलों में प्रशासन को कठोर कदम उठाने होंगे। बैठक में नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी, जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, संयुक्त निदेशक खेल शक्ति सिंह, परियोजना प्रबंधक पेयजल निगम रविंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, अधिशासी अभियंता रंजीत कोटियाल, जिला कीट अधिकारी रविंद्र भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also
Close