Wednesday 17/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सीमा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण मैत्री सम्मेलन आयोजित हुआ।टीएमयू 12बी की मान्यता मेंयूपी की उत्कृष्ट छहयूनिवर्सिटीज़ में शामिलतहसील दिवस में उठी समस्याओं का अधिकारी सक्रिय व संजीदा होकर त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें, यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने मंगलवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस में दिये।मसूरी में मनाया गया विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस, बुजुर्गों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का लिया संकल्पभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी में भव्य स्वागत, 2027 चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथनसंगठन की मजबूती, विकास कार्यों और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैकबालिका शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान रहा काशीपुर जीजीआईसी की लचर व्यवस्था पर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसके जीर्णोद्वार मांग कीराधे कृष्णा इंस्टीट्यूट में सिविल जज नंदिता काला ने विद्यार्थियों को दिए कानूनी अधिकारों की जानकारीमसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षणउत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई
राज्य

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी में भव्य स्वागत, 2027 चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथनसंगठन की मजबूती, विकास कार्यों और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक


मसूरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम बार मसूरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों की जानकारी दी। बताया जा रहा है नितिन नवीन अपने निजी दौरे पर शनिवार को मसूरी आये थे और सोमवार को वापस दिल्ली के लिये रवाना हुए। मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए संगठन की जमीनी स्थिति और जनता के बीच पार्टी की स्वीकार्यता को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन लगातार सक्रिय है और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस दौरान क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिनकी जनता के बीच सकारात्मक चर्चा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन से वर्ष 2027 में पुनः मसूरी आने का आग्रह किया। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे आगामी चुनावी तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक दौरा बताया। बैठक में भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश रावत, पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close