Wednesday 17/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सीमा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण मैत्री सम्मेलन आयोजित हुआ।टीएमयू 12बी की मान्यता मेंयूपी की उत्कृष्ट छहयूनिवर्सिटीज़ में शामिलतहसील दिवस में उठी समस्याओं का अधिकारी सक्रिय व संजीदा होकर त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें, यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने मंगलवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस में दिये।मसूरी में मनाया गया विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस, बुजुर्गों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का लिया संकल्पभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी में भव्य स्वागत, 2027 चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथनसंगठन की मजबूती, विकास कार्यों और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैकबालिका शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान रहा काशीपुर जीजीआईसी की लचर व्यवस्था पर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसके जीर्णोद्वार मांग कीराधे कृष्णा इंस्टीट्यूट में सिविल जज नंदिता काला ने विद्यार्थियों को दिए कानूनी अधिकारों की जानकारीमसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षणउत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई
राज्य

टीएमयू 12बी की मान्यता मेंयूपी की उत्कृष्ट छहयूनिवर्सिटीज़ में शामिल

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान साबित कर दिखाया है। टीएमयू यूपी की प्राइवेट यूनिवर्सिटीज़ में यूजीसी के सख्त मानकों पर ख़रा उतरा है। नैक की मानिंद यूजीसी से 12बी की मान्यता किसी भी यूनिवर्सिटी के लिए कठोरतम परीक्षा से कमतर नहीं होती है। यूजीसी ने हालिया स्वीकार किया है, यूपी की 53 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज़ में से तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी समेत केवल छह यूनिवर्सिटीज़ के पास ही 12बी की मान्यता है। किसी भी उच्च शैक्षणिक संस्थान को यह मान्यता मिलने से पूर्व यूजीसी अधिनियम की धारा 2(एफ) के तहत मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। इसकी कसौटी पर ख़रा उतरने के बाद ही 12बी की मान्यता के लिए मार्ग प्रशस्त होता है। दरअसल 12-बी किसी भी यूनिवर्सिटी के लिए एक तरह का स्टेटस होता है। 12-बी की मान्यता मिलने के बाद केंद्रीय वित्तीय अनुदान का रास्ता साफ हो जाता है। शोध परियोजना, केंद्रीय प्रोजेक्ट्स और केंद्रीय अनुदान का सीधा लाभ स्टुडेंट्स को उच्च शिक्षा के लिए मिलता है। इस मान्यता के बाद प्रत्यायन और रैंकिंग प्रक्रियाओं के प्रदर्शन में भी अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टीएमयू को 2021 में 12बी की मान्यता मिली थी। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा था, हमारी यूनिवर्सिटी को 12-बी का दर्जा मिलना बड़े सपनों के साकार होने जैसा है। टीएमयू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन कहते हैं, कुलाधिपति श्री सुरेश जैन और जीवीसी श्री मनीष जैन की दूरदृष्टि, डायनामिक लीडरशिप, उच्च स्तरीय शोध और स्टार्टअप्स के प्रति समर्पण आदि का प्रतिफल ही 12बी है।

उत्तर प्रदेश की शेष यूनिवर्सिटीज़ ने तो इस दर्जे के लिए आवेदन तक नहीं किया है, अलबत्ता 12बी के लिए सात यूनिवर्सिटीज़ के आवेदन वर्तमान में यूजीसी के पास लंबित हैं। इस दर्जे के बिना कोई भी यूनिवर्सिटी अनुसंधान परियोजनाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, छात्रावासों और अन्य विकास गतिविधियों के लिए केंद्रीय सहायता प्राप्त नहीं कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के एक्सपर्ट्स मानते हैं, यह मान्यता छात्रों और शिक्षकों के लिए वरदान सरीखी है। किसी भी यूनिवर्सिटी को यूजीसी अधिनियम की धारा 2(एफ) के तहत मान्यता के बाद पर्याप्त शैक्षणिक अवसंरचना, योग्य संकाय, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और दीगर सुविधाएं प्रदर्शित करनी होंगी। अंतिम निर्णय लेने से पहले यूजीसी की ओर से नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति परिसर का निरीक्षण करती है। यदि यूजीसी के मानकों पर यूनिवर्सिटी खरी उतरती है तो उसे 12बी का दर्जा दे दिया जाता है। उल्लेखनीय है, यूपी की इन 53 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज़ में करीब 2.9 लाख छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। 2008 में जैन अल्पसंख्यक श्रेणी में यूपी के मुरादाबाद में स्थापित टीएमयू में अमूमन देश के सभी सूबों से स्टुडेंट्स अध्ययनरत हैं। इसका इंफ्रास्ट्रक्चर वैश्विक उच्च संस्थानों के मानिंद है। टीएमयू की फैकल्टी और गेस्ट फैकल्टी उच्च शिक्षित और अनुभवी है।

Check Also
Close