Thursday 18/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई स्मार्ट एग्री कस्टमर मीट का आयोजन एसीबी (एग्रीकल्चर कमर्शियल ब्रांच), काशीपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया की सर्वप्रथम खजान दास ने श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी की पूजा अर्चना जला अभिषेक कियाअनशनकारी चेतराम का 21 वे दिन भी धरना जारी डीएम कार्यालय में आत्मदाह की चेतावनी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने EVM मशीन हटाकर बैलेट पेपर से मतदान कराने को लेकर CJI को भेजा ज्ञापनअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में विशाल योग शिविर आयोजित होगा।बरहैनी में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जानगदरपुर पुलिस और गगौ तस्कर की हुई मुठभेड़ तो राउंड फायर किए जाने की सूचनागैस सिलेंडर से निकला पानी, उपभोक्ता ने लगाए आरोपभारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सीमा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण मैत्री सम्मेलन आयोजित हुआ।टीएमयू 12बी की मान्यता मेंयूपी की उत्कृष्ट छहयूनिवर्सिटीज़ में शामिल
राज्य

बरहैनी में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान


ऊधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र के ग्राम बरहैनी में एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम बरहैनी निवासी 17 वर्षीय अरमाना पुत्री रियासत ने मंगलवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसके माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल किशोरी को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बरहैनी चौकी प्रभारी संदीप शर्मा और उपनिरीक्षक सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही

Check Also
Close