भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई स्मार्ट एग्री कस्टमर मीट का आयोजन एसीबी (एग्रीकल्चर कमर्शियल ब्रांच), काशीपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विषय है:
🌱 “सतत आधुनिक कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन” 🌱
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों, कृषि उद्यमियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के हितधारकों को आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि वित्त, सतत विकास तथा ग्रामीण समृद्धि के विभिन्न आयामों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों एवं बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की जाएंगी।
अतः आप सभी सम्मानित प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर इस महत्वपूर्ण पहल के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 20 जून 2026 (शनिवार) समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: होटल अनन्या रेजीडेंसी, रामनगर रोड, काशीपुर
आपकी उपस्थिति एवं मीडिया कवरेज इस आयोजन को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने में सहायक होगी।
सादर,
भारतीय स्टेट बैंक
