Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

सीईआईआर ऐप बना मददगार, मसूरी पुलिस ने 55 हजार का गुम हुआ आईफोन-15 ढूंढकर महिला को लौटाया



मसूरी। आधुनिक तकनीक और पुलिस की तत्परता ने एक बार फिर लोगों का विश्वास मजबूत किया है। मसूरी में घूमने के दौरान गुम हुआ करीब 55 हजार रुपये कीमत का आईफोन-15 मसूरी पुलिस ने कुछ ही समय में बरामद कर उसकी स्वामिनी को सुरक्षित वापस सौंप दिया। जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को तान्या पत्नी गौरव कुमार, निवासी जफर हॉल, कुलड़ी बाजार मसूरी ने कोतवाली मसूरी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि एमडीडीए पार्किंग से पिक्चर पैलेस के बीच घूमने के दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है। मोबाइल में महत्वपूर्ण व्यक्तिगत और डिजिटल जानकारी होने के कारण वह काफी परेशान थीं। शिकायत मिलते ही मसूरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टरऐप के माध्यम से मोबाइल की ट्रैकिंग शुरू की। तकनीकी टीम की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य जानकारियां जुटाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदा फोन को बरामद कर लिया। बरामद किया गया मोबाइल आईफोन-15 है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई जा रही है। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन उसकी स्वामिनी तान्या को सुपुर्द कर दिया। अपना मोबाइल सुरक्षित वापस मिलने पर तान्या ने मसूरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन इतनी जल्दी मिल जाएगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के कारण उनका कीमती मोबाइल वापस मिल सका। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल और ऐप का उपयोग करें। इससे गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद करने में काफी मदद मिलती है।मसूरी पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि तकनीक और तत्पर पुलिसिंग के समन्वय से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है।

Check Also
Close