Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर जगह-जगह लगी छबीलें, राहगीरों को मिला गर्मी से राहत

सिखों के पांचवें गुरु एवं महान संत श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुवार को करनपुर क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव के साथ छबीलों का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए ठंडा व मीठा पानी वितरित किया गया।

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कई स्थानों पर लंगर सेवा का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों द्वारा कढ़ी-चावल, राजमा-चावल सहित अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्यों की सराहना की।

करनपुर क्षेत्र में दिनभर छबील एवं लंगर सेवा का सिलसिला जारी रहा। राह चलते लोगों ने ठंडा व मीठा पानी पीकर गर्मी से राहत महसूस की। इस अवसर पर गुरु अर्जन देव जी के बलिदान को स्मरण करते हुए मानव सेवा, भाईचारे और परोपकार का संदेश दिया गया।

इस सेवा कार्य में क्षेत्र के कई समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रमुख रूप से मनुज गौतम, तनुज गौतम, प्रमोद शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, नरेंद्र बिष्ट, प्रवीण गुप्ता, अचल भारद्वाज, इंद्रप्रीत सिंह, अमितोज मरवाह, कुलदीप सिंह, आशीष, दीपक धवन, राजकुमार सचदेवा, अंशुल चावला, राजीव भारद्वाज, संजय खंडूड़ी तथा संजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने छबील एवं लंगर सेवा में योगदान देकर मानव सेवा का संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, सहनशीलता, सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।

Check Also
Close