Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

रोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा विश्वविद्यालय का विकास–कुलपति


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं,बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार,कौशल और जीवन की स्पष्ट दिशा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अधोसंरचना,नवाचार और कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। यह बात उन्होने चैरास परिसर स्थित एकेडमिक एक्टिविटी सेंटर में आयोजित उनके एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कहीं। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसे अनेक विद्यार्थी हैं जो वर्षों तक अध्ययनरत रहते हैं,लेकिन उन्हें आगे की दिशा और अवसरों की पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में शिक्षकों की भूमिका केवल शिक्षण तक सीमित नहीं है,बल्कि उन्हें विद्यार्थियों के मेंटर के रूप में उनका मार्गदर्शन भी करना होगा,ताकि वे बेहतर करियर और अवसरों की ओर अग्रसर हो सकें। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग टीम द्वारा अधोसंरचना विकास की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है,जिसे शीघ्र ही केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत आधारभूत सुविधाएं विकसित होने के बाद विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक प्रयोग,अनुसंधान गतिविधियां और नवाचारों को गति मिलेगी। प्रो.सिंह ने कहा कि चारों परिसरों की बढ़ती शैक्षणिक आवश्यकताओं को देखते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों के नए पदों की मांग की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र आगे बढ़ेगी और जल्द ही रोस्टर प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदलते समय की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय में रोजगारोन्मुख और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए नए स्किल कोर्स शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए उद्यमिता आधारित पाठ्यक्रम विकसित किए जाएंगे। उत्तराखंड से लगातार हो रहे पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कुलपति ने कहा कि प्रदेश के लगभग तीन हजार गांव खाली हो चुके हैं। विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है कि वह ऐसी शिक्षा और कौशल प्रदान करे,जिससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार और आजीविका के अवसर प्राप्त हो सकें। कुलपति ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा कि कोई भी कुलपति अकेले विश्वविद्यालय का संचालन नहीं कर सकता। अधिकारियों,शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से ही संस्थान आगे बढ़ता है। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली समस्याओं को लंबित रखने की नहीं,बल्कि उनका समाधान करने की रही है। कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार कार्य किया गया है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को रोजगारपरक,कौशल-संपन्न और अधोसंरचना की दृष्टि से सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य,विश्वविद्यालय के समग्र विकास तथा उत्तराखंड से पलायन की समस्या के समाधान के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने कहा कि प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने 21 जून 2025 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक,प्रशासनिक और आधारभूत विकास को नई दिशा दी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से लागू करते हुए आवश्यक अध्यादेशों को स्वीकृत कराया गया तथा एनईपी सारथी न्यूजलेटर का शुभारंभ किया गया। बताया कि वर्षों से लंबित शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को पुनः शुरू कर 127 शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान की गई। वित्त अधिकारी एवं परीक्षा नियंत्रक के पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं,जबकि कुलसचिव,पुस्तकालयाध्यक्ष और क्रीड़ा निदेशक सहित अन्य पदों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय में पिछले दो दशकों से अधिक समय से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के स्थायीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अब तक 132 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। वहीं 30 शिक्षणेतर कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति दी गई है। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन तथा एसएसबी अकादमी श्रीनगर के साथ एमओयू कर प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा दिया गया। सीमा दर्शन कार्यक्रम के तहत शोधार्थियों एवं शिक्षकों ने सीमांत क्षेत्रों का अध्ययन कर सीमाभूमि दर्शन पुस्तक प्रकाशित की। एक वर्ष के दौरान विश्वविद्यालय में सीडीएस जनरल अनिल चौहान,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट तथा पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी जैसे विशिष्ट व्यक्तित्वों का आगमन भी हुआ। विश्वविद्यालय में वेलनेस सेंटर,हिंदू अध्ययन संस्थान,दूरस्थ शिक्षा केंद्र तथा गढ़़वाली भाषा एवं संस्कृति केंद्र की स्थापना की दिशा में पहल की गई है। छात्रावासों और शैक्षणिक भवनों के निर्माण के लिए लगभग 450 करोड़ रुपये के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में आगामी सत्र से एमएससी कंप्यूटर साइंस,मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस,एडवांस्ड इंडस्ट्रियल रिसर्च टेक्नोलॉजी में पोस्ट पीजी डिप्लोमा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। टिहरी परिसर में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम भी प्रारंभ होगा। बताया कि खेल,शोध और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में छात्र पंकज सिंह रिनकोटिया ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता,जबकि राष्ट्रीय युवा महोत्सव और देवभूमि संस्कृति महोत्सव में विश्वविद्यालय की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने एक वर्ष के भीतर प्रशासनिक सुधार,शैक्षणिक विस्तार और संस्थागत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इस मौके पर डीन रिक्रूटमेंट एंड पदोन्नति प्रो.एम.एस.पंवार,प्रो.एन.एस.पंवार,प्रो.एचबीएस चौहान,कुलसचिव प्रो.वाई.पी.रैवानी,निदेशक एसआरटी कैंपस टिहरी प्रो.ए.ए.बौडाई,पौड़ी परिसर के निदेशक प्रो.यू.सी.गैरोला,चैरास परिसर कैंपस प्रो.आर.एस.नेगी,वित्त अधिकारी डाॅ.ए.के.मोहंती,उप कुलसचिव अनीस-उज-जमाल,डाॅ.संजय ध्यानी,सहायक कुलसचिव डाॅ.विजयपाल भंडारी,जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा सहित कर्मचारी एवं शिक्षगण आदि मौजूद थे।

Check Also
Close