Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

  • करीब 14 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

रूद्रपुर । शहरवासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण परियोजना को आखिरकार शासन की मंजूरी मिल गई है। शासन ने लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित चौड़ीकरण योजना का शासनादेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही परियोजना के लिए 10 प्रतिशत धनराशि भी जारी कर दी गई है। शासनादेश जारी होने के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने और निर्माण कार्य धरातल पर उतरने की उम्मीद है। इस परियोजना के पूर्ण होने से काशीपुर बाईपास पर वर्षों से बनी जाम की समस्या से हजारों लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण रूद्रपुर की प्रमुख जन अपेक्षाओं में शामिल रहा है। इसके लिए लंबे समय से लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जो अब सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सकारात्मक सहयोग से यह बहुप्रतीक्षित परियोजना स्वीकृत हुई है, जो शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

महापौर ने बताया कि प्रारंभिक योजना के अनुसार सड़क की चौड़ाई 75 फीट प्रस्तावित थी, लेकिन चौड़ीकरण की जद में बड़ी संख्या में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान आने की आशंका थी। व्यापारियों की मांग और जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से सड़क की चौड़ाई 60 फीट निर्धारित करने का आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इससे बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी तथा न्यूनतम विस्थापन के साथ सड़क का विस्तार संभव हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि चौड़ीकरण की जद में नगर निगम की कुछ दुकानें भी आ रही हैं। ऐसे व्यापारियों और प्रभावित लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम और प्रशासन इस संबंध में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

महापौर ने कहा कि पिछले सप्ताह ही नगर निगम की ओर से परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया था और अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासनादेश भी जारी हो गया है। इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में काशीपुर बाईपास पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। शहर के विस्तार, औद्योगिक गतिविधियों और बढ़ते यातायात के कारण इस मार्ग पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क चौड़ी होने के बाद यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों का समय भी बचेगा।

महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रूद्रपुर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जनहित से जुड़े जिन भी प्रस्तावों को सरकार के समक्ष रखा गया, उन पर त्वरित कार्रवाई हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रिपल इंजन सरकार के सहयोग से शहर में विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और वर्षों से लंबित परियोजनाओं को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के लिए 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति रूद्रपुर की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।

पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण वर्षों पुरानी आवश्यकता थी। शहर की आबादी और वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से इस मार्ग पर दबाव काफी बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में भी उन्होंने इस दिशा में प्रयास किए थे। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा कर शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और व्यावसायिक विकास को भी गति मिलेगी। इससे आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, वेद ठुकराल, के.के. दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मुकेश कुमार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close