Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

भाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन


द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ की गई आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों नागरिकों की आशाओं और विश्वास के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस नेताओं को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए तथा जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार निम्नस्तरीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विपक्ष अपनी राजनीतिक हताशा के कारण इस प्रकार के अनर्गल और आपत्तिजनक बयान दे रहा है। भाजपा युवा मोर्चा ऐसे बयानों का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करता रहेगा।

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसे में उनके खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के सम्मान और देश की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है तथा इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री मोहित, महामंत्री हर्ष पाल, जिला कार्यालय मंत्री अभिनव पाल, उपाध्यक्ष प्रतीक पाल, विनायक कुमार, शिवम शाह, आयुष उपाध्याय, शिवम प्रजापति, निखिल, राजा, पार्थ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close