Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवाद


आज दिनांक 24/6/2026 को विधानसभा ऋषिकेश के अंतर्गत आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत ऋषिकेश में एक निजी इंस्टीट्यूट में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कोटा राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों व परिजनों से संवाद वीडियो को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारित कर युवाओं से संवाद स्थापित किया ।
काग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं, बढ़ते शैक्षणिक दबाव, परिवार की आर्थिक परिस्थितियों, रोजगार के अवसरों की कमी तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेहतर शिक्षा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद लेकर आगे बढ़ रहा है, लेकिन लगातार सामने आ रही चुनौतियों के कारण युवाओं में निराशा का माहौल बन रहा है। ऐसे समय में युवाओं की आवाज को सुनना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके सुझावों को सरकार तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।
महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा भी अपने विचार रखें व शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। नेताओं ने कहा कि देश का युवा केवल अपने लिए नहीं, बल्कि एक बेहतर और मजबूत भारत के निर्माण के लिए चिंतित है। युवाओं की आकांक्षाओं और सपनों को साकार करने के लिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके हितों की आवाज को मजबूती के साथ उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही ।
कांग्रेस जनों ने अंत में आईसीए इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मुकेश अग्रवाल का आभार जताया ।

Check Also
Close