Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
मोहर्रम को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक, ताजिया जुलूस के लिए दिशा-निर्देश जारीअवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 12 लीटर शराब बरामदसितारगंज राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु ब्लॉक टॉस्क फोर्स बैठक आयोजित की गईविधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानितआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्टमोहर्रम पर महापौर विकास शर्मा की दो टूक- परंपरा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहींछात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !
राज्य

मोहर्रम पर महापौर विकास शर्मा की दो टूक- परंपरा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

तजिया जुलूस तय रूट से ही निकालें, हथियार प्रदर्शन और माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाईः महापौर

रूद्रपुर। मोहर्रम पर्व को लेकर महापौर विकास शर्मा ने शहरवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। महापौर ने कहा कि मोहर्रम गम का प्रतीक है। इसकी मूल भावना को समझते हुए इसे पूरी मर्यादा और अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए। धार्मिक आयोजन के नाम पर किसी भी प्रकार का शक्ति प्रदर्शन, माहौल खराब करने की कोशिश या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि ताजिया जुलूस के दौरान सभी कमेटियां प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और रूट का पूरी गंभीरता से पालन करें। बिना अनुमति मार्ग परिवर्तन, अनावश्यक भीड़ जमा करने और आम नागरिकों को परेशानी पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचा जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार सभी का सम्मान और भाईचारा बढ़ाने के लिए होते हैं, इसलिए किसी भी आयोजन से दूसरे लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

महापौर ने विशेष रूप से ताजियों की ऊंचाई को लेकर भी सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई बार अत्यधिक ऊंचे तजियों के कारण बिजली के तारों से टकराने जैसी दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। ऐसे में आयोजक सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही व्यवस्था करें।

उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन, भड़काऊ गतिविधि या ऐसा कोई कार्य जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई असामाजिक तत्व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम अपनी जिम्मेदारियों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। जुलूस मार्गों पर सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को कोई परेशानी न हो।

उन्होंने सभी धर्मों और वर्गों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि रूद्रपुर हमेशा आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल रहा है। सभी लोग मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाएं, लेकिन कानून और व्यवस्था सर्वोपरि है। त्योहार सम्मान के साथ मनाए जाएं, किसी भी प्रकार की अराजकता के लिए शहर में कोई जगह नहीं है।

Check Also
Close